एक्सप्लोरर

INDvsSL हमारी टीम जीतना भूल गई है: चमारा कापुगेदारा

INDvsSL हमारी टीम जीतना भूल गई है: चमारा कापुगेदारा
पल्लेकल: श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चमारा कापुगेदारा का मानना है कि उनकी टीम जीतना भूल गई है. इसके साथ ही उन्होंने टीम से आग्रह किया कि वह जिम्मेदारी ले और भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करे. कापुगेदारा ने कल तीसरे वनडे में भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी बाहरी समस्या नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीत का फार्मूला भूल गये हैं.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने कई टीमों के साथ ऐसा होते हुए देखा है. जब टीम हार रही होती है तो जीत के करीब पहुंचने पर भी वे बाधा पार नहीं कर पाते हैं. इसलिए हमने जीत का फार्मूला खो दिया है. हमें अब एक मैच जीतना होगा और फिर उस लय को आगे बढ़ाना होगा.’’ कापुगेदारा हालांकि गेंदबाजों के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे और उन्होंने बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर काफी बात की कि हम कैसे चीजों को पटरी पर लेकर आएं. पिछले दो मैचों में हमने अच्छी गेंदबाजी की. पिछले दो मैचों में हमारी गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ. दूसरी तरफ हमारे बल्लेबाजों को अपने खेल को बेहतर करने की जरूरत है. अगर हम अच्छा स्कोर खड़ा करते हैं तो जीत दर्ज कर सकते हैं.’’ तीसरे वनडे के दौरान दर्शकों का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहा तथा उन्होंने सीमा रेखा पर क्षेत्ररक्षण कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर बोतलें फेंकी. उस समय भारत को जीत के लिये आठ रन की दरकार थी. इससे कुछ समय तक खेल रूका रहा और दर्शकों को हटाने के बाद ही खेल आगे शुरू हो पाया. इससे पहले दाम्बुला में भी पहले वनडे में हार के बाद श्रीलंकाई टीम की बस रोक दी गयी थी. कापुगेदारा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी हम जीत सकते हैं. हमारी भी कमजोरियां हैं और इसलिए हम हार रहे हैं. हमें इन कमजोरियों का पता करके आगे मैच से पहले उन पर काम करना होगा. पता नहीं लोग इस बारे में क्या सोचते हैं लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो टीम में कोई समस्या नहीं है. हमें अब केवल अच्छा प्रदर्शन करना होगा और मैच जीतने होंगे.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
Galaxy S26 Series में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, सैमसंग ने कर दिया कंफर्म, बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे फोन से मैसेज 
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
IND VS ENG Semifinal: अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल तो कौन फाइनल में पहुंचेगा, ये हैं ICC के नियम
अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल तो कौन फाइनल में पहुंचेगा, ये हैं ICC के नियम
IND VS ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीतकर कितनी बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंची,  रिपोर्ट कार्ड डराने वाला या पॉजेटिव, देखिए
टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीतकर कितनी बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंची,  रिपोर्ट कार्ड डराने वाला या पॉजेटिव, देखिए

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
US Israel Iran Strike: 'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
Embed widget