एक्सप्लोरर

SRHvsKXIP: हैरदाबाद की कमाल की गेंदबाजी, लो स्कोरिंग मैच में पंजाब 13 रन से हारा

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बेहतरीन रही थी और 54 रन तक कोई विकेट नहीं गिरा. फिर हैदराबाद के गेंदबाजों का जादू चला और पंजाब ने अपने 10 विकेट महज 64 रनों के भीतर खो दिए और पूरी टीम 119 रन बनाकर आल आउट हो गई.

हैदराबाद: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल 11 में सनराइजर्स हैदराबाद ने लो स्कोरिंग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 13 रनों से जीत दर्ज की. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक वक्त पंजाब की जीत बिल्कुल आसान लग रही थी, लेकिन फिर हैदराबाद के गेंदबाजों ने मैच का पासा ही पलट दिया. 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बेहतरीन रही थी और 54 रन तक कोई विकेट नहीं गिरा. फिर हैदराबाद के गेंदबाजों का जादू चला और पंजाब ने अपने 10 विकेट महज 64 रनों के भीतर खो दिए और पूरी टीम 119 रन बनाकर आल आउट हो गई.

इससे पहले पंजाब ने अंकित राजपूत (चार ओवर, 14 रन, पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर ही रोक दिया था. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को शुरुआत तो अच्छी मिली थी. लोकेश राहुल (32) और क्रिस गेल (23) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. राशिद ने इस साझेदारी को तोड़ पंजाब के पहला झटका दिया. उन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया.

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए. शाकिब अल हसन और बासिल थम्पी को दो-दो सफलताएं मिलीं. पंजाब के पांच बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके.

हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाने वाले गेल को इस बार थम्पी ने खामोश कर दिया और 57 के कुल स्कोर पर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. शाकिब ने मंयक अग्रवाल (12) को फॉर्म से बाहर ही रखा. मयंक 77 के कुल स्कोर पर मनीष पांडे को कैच देकर पवेलियन लौट गए.

अभी तक पंजाब के लिए अहम समय पर अहम पारियों खेलते हुए आ रहे करूण नायर (13) राशिद की फिरकी में फंस गए. पंजाब को अब एरॉन फिंच (8) और मनोज तिवारी (1) की जोड़ी से उम्मीदें थीं, लेकिन सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं. शाकिब ने फिंच को पवेलियन भेजा तो वहीं संदीप शर्मा ने तिवारी को अपना शिकार बनाया.

संदीप ने एंड्रयू टाई (4) को भी चलता कर हैदराबाद की जीत की राह को और मजबूत कर दिया. कप्तान रविचंद्रन अश्विन चार रन ही बना सके. बारिंदर सरन दो और अंकित राजपूत ने आठ रनों का योगदान दिया. मुजीब उर रहमान 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले, अंकित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को अच्छी शुरुआथ से महरूम रखा. उनके अलावा सिर्फ मुजीब उर रहमान ही एक सफलता हासिल कर सके.

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. अंकित राजपूत ने अपने कप्तान को मनमाफिक शुरुआत दी और हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को महज 27 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया.

पहले ओवर की चौथी गेंद पर अंकित ने कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन भेजा. अंकित ने 16 के कुल स्कोर पर ही शिखर धवन (11) को करुण नायर के हाथों कैच कराया. अंकित ने अपना अगला शिकार रिद्धिमान साहा (6) को बनाया.

इसके बाद शाकिब अल हसन (28) ने मनीष पांडे का साथ दिया और टीम को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. शकिब, मुजीब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंयक अग्रवाल के हाथों लपके गए.

मनीष अर्धशतक बनाने के बाद अंकित का चौथा शिकार बने. उन्हें 128 के कुल स्कोर पर अंकित ने बोल्ड किया. पारी की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी (4) को आउट कर अंकित ने अपना पांच विकेट पूरे किए. मनीष ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और एक छक्का लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget