एक्सप्लोरर

वीरू पाजी हमें IPL के पैसे का सही इस्तेमाल करना तक बताते थे, लेकिन आजकल युवा खिलाड़ियों के लिए कोई नहीं: रैना

रैना ने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि उनके समय में सीनियर खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों की काफी मदद करते थे तो वहीं आईपीएल से मिले पैसे का क्या करना है, कैसे खर्च करना है ये भी बताया करते थे. लेकिन आजकल युवा खलाड़ियों के लिए कोई नहीं है.

नई दिल्ली:  सुरेश रैना ने कल इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे और इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. रैना ने युवराज सिंह के उस बात का भी समर्थन किया जिसमें युवराज ने ये कहा था कि वो जब खेला करते थे तो सीनियर खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते थे. लेकिन आज रोहित शर्मा और विराट के अलावा कोई सीनियर खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में नहीं है. रोहित शर्मा के साथ लाइव के दौरान युवराज ने ये बातें कहीं थी. अब इसपर रैना का भी समर्थन आया है जहां उन्होंने कहा है कि सीनियर खिलाड़ियों का टीम में रहना बेहद जरूरी है.

रैना ने कहा कि हमारे समय में अगर हमें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिलता था तो सीनियर खिलाड़ी हमें पहले ही बता देते थे कि उस पैसे का क्या करना है और कहां लगाना है. इस दौरान वीरू पाजी, सचिन और द्रविड़ हमें बाताया करते थे कि इस पैसे से अपने परिवार का ख्याल रखना और सोच समझकर खर्च करना. लेकिन आज युवा खिलाड़ियों को ये बात समझ नहीं आती क्योंकि उन्हें बताने वाला कोई नहीं है.

रैना ने रिषभ पंत को लेकर कहा कि, पंत एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उन्हें बस अपने पर भरोसा रखना होगा. वहीं सीनियर और सेलेक्टर्स को उनसे बात करने की जरूरत है. क्योंकि ऐसे में खिलाड़ी को आत्मविश्वास मिलता है.

रैना ने ये भी कहा कि जब युवराज और उन्हें यो यो टेस्ट के बाद टीम में नहीं लिया गया था तो दोनों को सेलेक्टर्स ने इसका कारण नहीं बताया और दोनों खिलाड़ी आज भी उस जवाब की तलाश में हैं कि दोनों के साथ ऐसा क्यों किया गया. रैना ने कहा कि वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगर सबकुछ अच्छा हुआ तो वो टीम इंडिया में एक बार फिर वापसी कर सकते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: शीतल देवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास
LIVE: शीतल देवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget