एक्सप्लोरर

विराट से बहस करना दो ऑस्ट्रेलियंस को पड़ा भारी, मिला करारा जवाब

विराट से बहस करना दो ऑस्ट्रेलियंस को पड़ा भारी, मिला करारा जवाबसौजन्य: ट्विटर
नई दिल्ली/कोलकाता: बीती रात गुरूवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को भारत ने 50 रनों से जीतकर अपने नाम किया. इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने अहम 92 रनों की पारी खेली. जिसकी मदद से भारत ने 252 रनों का स्कोर खड़ा किया.  इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल की बेहतरीनव गेंदबाज़ी के आगे 202 रनों पर सिमट गई. लेकिन भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से बौखलाई ऑस्ट्रेलयाई टीम भारतीय पारी के दौरान एक वक्त विराट कोहली से उलझ गई. टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी के 33वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक धीमी रफ्तार की गेंद फेंकी. जिसे खेलनी की कोशिश में केदार जाधव चूक गए. गेंद सीधे विकेटकीपर के पास गई और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों पर जा लगी. जिसके बाद वो दर्द से कराहने लगे. इस वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड पर विराट कोहली खड़े हुए थे, जब उन्होंने वेड के हाथों से बॉल निकलते देख तुरंत एक सिंगल चुरा लिया. लेकिन इसी चीज़ को लेकर गेंदबाज़ स्टोइनिस हैरान रह गए और विराट की ओर देखने लगे. मैच के दौरान कमेंटेटर्स ने कहा कि वेड को चोट लगी होने के बाद विराट का रन लेना स्टोइनिस को अच्छा नहीं लगा। इसी बात को लेकर उन्होंने विराट से बात की जिसके बाद विराट ने भी  स्टोइनिस को जवाब दे दिया. लेकिन इसके बाद मैथ्यू वेड भी इस छींटाकशी में शामिल हो गए और विकेटों के पीछे से विराट के साथ बहस करने लगे. लेकिन इसके बाद विराट ने भी मैथ्यू वेड को ज़ोरदार जवाब दिया. इसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच थोड़ी देर तक बोलचाल होती रही। हालांकि विराट ने जिस शानदार तरीके से स्टोइनिस और वेड को चुप कराया उसके बाद मैदान पर मौजूद सभी भारतीय दर्शकों ने भी शोर मचाकर इसमें विराट का सपोर्ट किया. हालांकि विराट कोहली ने बेहद संयमित तरीके से इस मन-मुटाव को आगे नहीं बढ़ने दिया. देखें वीडियो:   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget