एक्सप्लोरर

SL vs AFG: श्रीलंकाई विकेटकीपर ने दिलाई MS Dhoni की याद, चालाकी दिखाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो वायरल

SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट की सीरीज का आगाज हो चुका है. इस मैच के पहले दिन श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने हैरतअंगेज कैच पकड़ा.

SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट की सीरीज का आगाज 2 फरवरी से हो चुका है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा चालाकी दिखाते हुए विकेट के पीछे ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख फैंस हैरान रह गए. सदीरा के इस कैच को देखकर फैंस को भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.

सदीरा समरविक्रमा ने पकड़ा अद्भुत कैच
श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने अफगानिस्तान टीम की पहली पारी में यह कैच रहमत शाह का पकड़ा. पारी के 46वें ओवर ने सदीरा ने चालाकी दिखाई. श्रीलंका के लिए यह ओवर प्रभात जयसूर्या कर रहे थे. दरअसल, गेंद को लेग स्टंप से बाहर जाता देख सदीरा पहले ही कीपिंग के दौरान बाहर चले गए. रहमत शाह ने इस गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के लिए थर्ड मैन की ओर खेलने की कोशिश की पर सदीरा के शुरुआती मूवमेंट के कारण गेंद विकेट के पीछे सीधा उनके हाथों में चली गई.

श्रीलंका के लिए रहमत शाह का विकेट लेना बहुत जरूरी था. वह अफगानिस्तान की पहली पारी में सबसे सेट बल्लेबाज थे. रहमत ने अपनी पारी में 139 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 91 रन की पारी खेली. रहमत जिस गेंद पर कैच आउट हुए वह गेंद काफी नीचे रही थी और उन्हें आउट देने से पहले थर्ड अंपायर का भी सहारा लिया गया. हालांकि थर्ड अंपायर का फैसला श्रीलंकाई पक्ष में रहा रहमत को पवेलियन लौटना पड़ा. सदीरा समरविक्रमा के इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस कैच की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

श्रीलंका की मैच पर पकड़ मजबूत
मैच की बात करें तो श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मैच में पहले बल्लेबाजी करनी आई अफगानिस्तान की पूरी टीम 198 रनों पर आलआउट हो गई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से बनाया पूर्व इंग्लिश कप्तान को कायल, जमकर हो रही है तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget