एक्सप्लोरर

प्रीमियर बैडमिंटन लीग-2: इन छह खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

नई दिल्ली: महज कुछ ही दिनों बाद प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत होगी. एक नजर उन खिलाड़ियों पर जिनपर न सिर्फ टीम बल्कि दुनिया भर की निगाहें रहेंगी.

पीवी सिंधु - चेन्नई स्मैशर्स  

बैडमिंटन जगत की सबसे चर्चित हस्ती में से एक सिंधु पिछले सीजन में भी अपनी टीम के लिए सबसे खास प्लेयर रही थी. ओलंपिक सिल्वर जीतने के बाद सिंधु बेहतरीन फॉर्म में भी है. चेन्नई स्मैशर्स के अलावा प्रशंसकों के लिए भी सिंधु के मुकाबले खास महत्व रखते हैं. उनकी भी कोशिश होगी कि दूसरे सीजन में बेहतरीन खेल दिखा कर टीम को चैंपियन बनाने की.

साइना नेहवाल - अवध वारियर्स 

2016 में साइना नेहवाल चोट से परेशान रही. रियो ओलंपिक के बाद घुटने की सर्जरी से गुजरी साइना कोर्ट पर एक बार फिर अपने पूराने जज्बे से साथ उतरने के लिए तैयार है. पीवी सिंधु, कैरोलिना मारिन और सुंग जैसी खिलाड़ियों के बीच हर किसी की नजर साइना के खेल पर होगी. खुद साइना भी अपने आप को साबित करने के लिए कोर्ट में उतरेंगी.

कैरोलिना मारिन - हैदराबाद हंटर्स 

रियो में गोल्ड जीतने वाली शटलर कैरोलिना मारिन ओलंपिक के बाद भले ही आउट ऑफ दिख रही हों लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. विश्व की नंबर दो खिलाड़ी स्पेन की मारिन नए कोच फर्नान्डो रिवास जोइनिंग के साथ 2017 में एक बार फिर नए धमाके की तलाश में होंगी. उनका खेल भी देखना दिलचस्प होगा.

जैन ओ जोर्गेनसन - दिल्ली एसर्स 

विश्व के नंबर तीन शटलर जैन ओ जोर्गेनसन डिफेंडिंग चैंपियन टीम दिल्ली एसर्स के सबसे मुख्य खिलाड़ी हैं. पहले सीजन में टीम के लिए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहे टॉमी सुगियार्तो की जगह जैन को इस बार यह खास मौका मिला है. जैन को ये मौका उनके चाइना ओपन सुपर सीरीज चेन लॉन्ग को हराने के बाद मिली है. चेन को हराकर जैन खिताब जीतने वाले पहले गैर एशियाई खिलाड़ी बने थे और ऐसे में जैन के अलावा कोई और खिलाड़ी दिल्ली के लिए सबसे बेहतरीन हो भी नहीं सकता.

सुंग जी ह्यून - मुंबई रॉकेट्स 

विश्व की पांचवीं नंबर की शटलर सुंग जी ह्यून अपने बेहतरीन फॉर्म में है. साउथ कोरिया की इस महिला खिलाड़ी को एक बेहतरीन फाइटर के तौर पर देखा जाता है. दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज में पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में हराने के बाद सुंग फाइनल में हार गई थी लेकिन रॉकेट्स के साथ सभी को उम्मीद है कि2016 में तीन टाइटल जीतने वाली सुंग जी ह्यून टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाएगी.

विक्टर एक्सेलसेन - बैंगलुरु ब्लास्टर्स 

डेनमार्क के बेहतरीन शटलर विक्टर एक्सेलसेन ने 2016 का अंत दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज टाइटल को जीत कर किया था. रियो ओलंपिक में लिन डन को हराकर ब्रॉन्ज जीतने वाले 23 साल के विक्टर पर सबकी नजरें रहेंगी. जोर्गेनसन और श्रीकांत जैसे खिलाड़ियों के होने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि तीनों में कौन बेहतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget