एक्सप्लोरर

ICC Awards पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- घोषित की गईं IPL की टीमें, बाबर आज़म कहां हैं?

शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को आईसीसी टी20 दशक की टीम में शामिल नहीं करने पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि आईसीसी ने वर्ल्ड टीम के बजाए इंडियन प्रीमियर लीग टीम घोषित की है.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को आईसीसी टी20 दशक की टीम (ICC T20I Team of the Decade) में शामिल नहीं करने पर अपनी नाखुशी जाहिर की है. 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर रहे अख्तर के अनुसार, क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने शॉर्ट फॉर्म क्रिकेट की वर्ल्ड टीम के बजाए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेइंग XI की घोषणा की है. दरअसल, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के आईसीसी दशक की टीम में पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों समेत किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है.

अख्तर ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कहा "मुझे लगता है कि आईसीसी यह भूल गया कि पाकिस्तान भी आईसीसी का सदस्य है और वे भी टी20 क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने बाबर आज़म को नहीं चुना, जो वर्तमान में आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं. पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को टीम में नहीं चुना. हमें आपकी (आईसीसी) टी20 टीम की दशक की जरूरत नहीं है क्योंकि आपने आईपीएल टीम की घोषणा की है न कि विश्व क्रिकेट टीम की."

आईसीसी पैसे के लिए कर रहा खेल को बर्बाद अख्तर ने आईसीसी के कामकाज की भी खुलकर आलोचना की और दावा किया कि संगठन पैसे के लिए खेल को बर्बाद कर रहा है. उन्होंने कहा कि " आईसीसी केवल पैसे, प्रायोजकों और टीवी राइट्स के बारे में सोचता है. उन्होंने दो नई गेंदों और तीन पावरप्ले (वनडे क्रिकेट में) की शुरुआत की. डेनिस लिली, जेफ थॉमसन, वेस्टइंडीज के पांच बड़े खिलाड़ी, वसीम अकरम और वकार कहां हैं. "

अख्तर ने कहा, "दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज और लेग स्पिनर कहां हैं? वे इसलिए चले गए क्योंकि आईसीसी ने व्यवसायिक रूस से कमाई करने के बारे में सोचा और दस लीग को अनुमति दी जिससे कि अधिक रेवन्यू अर्जित हो सके."

टी20 में बाबर आज़म से कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं अख्तर ने आगे कहा "वे तीन साल में दो विश्व कप और लीग चाहते हैं ..आज के क्रिकेट और 70 के दशक क्रिकेट में बहुत बड़ा अंतर है. अगर सचिन बनाम शोएब नहीं है तो क्रिकेट देखने क्या पॉइंट है? टी 20 में पाकिस्तान के बाबर आज़म की तुलना में कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है. बाबर पाकिस्तान के लिए एक टॉप स्कोरर हैं और विराट कोहली के साथ तुलना में भी बाबर के औसत से पता चलता है कि उसने देश के लिए क्या किया है. यह बहुत शर्मनाक है और मुझे यकीन है कि इस वीडियो के बाद वे सोचेंगे कि उन्हें आईपीएल टीम नहीं, बल्कि दशक की विश्व टीम की घोषणा करनी है. "

भारत के चार खिलाड़ी हैं टीम में शामिल गौरतलब है कि इससे पहले आईसीसी ने दशक की टी20 टीम घोषित की थी जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया. महेन्द्र सिंह धोनी को टीम ऑफ़ द डिकेड का कप्तान भी बताया गया है. इस टीम में चार खिलाड़ी भारत, दो-दो ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज जबकि एक-एक श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान से हैं.

आईसीसी दशक टी20 टीम - रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, एमएस धोनी (कप्तान ), कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह,और लसिथ मलिंगा .

यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: 326 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, रहाणे-जडेजा ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Year Ender 2020: इस साल इन दिग्गज खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget