एक्सप्लोरर

बिग बैश लीग के नए नियमों से शेन वाटसन खुश नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर जमकर बरसे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग को रोमांचक बनाने के लिए तीन नए नियम जोड़ने का फैसला किया है. लेकिन शेन वाटसन को बोर्ड का यह कदम रास नहीं आया.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल खेले जाने वाले बिग बैश लीग के 10वें सीजन में नियमों को लेकर तीन बड़े बदलाव किए हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और बिग बैश लीग के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक रहे शेन वाटसन को नए नियम रास नहीं आए हैं. शेन वाटसन ने नए नियमों को लेकर क्रिकेट बोर्ड को निशाने पर लिया है.

10 दिसंबर से शुरू हो रहे बीबीएल के 10वें टूर्नामेंट में तीन नए नियमों को लागू करने का फैसला किया है जो पावर सर्ज, एक्स फेक्टर खिलाड़ी और बैश बूट हैं. वाटसन ने कहा, ''मैंने आज पढ़ा कि बीबीएल पावर सर्ज, एक्स फेक्टर खिलाड़ी और बैश बूट जैसी तिकड़म लागू कर रहा है जो टूर्नामेंट में नई जान फूंकने का बेकार का प्रयास है.''

वाटसन ने सवाल उठाया है कि जब यह लीग अच्छे से चल रही है और इसे दोबारा जिंदा करने वाला क्या मामला है. उन्होंने कहा, ''मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि लोग किसी चीज को पुनर्जीवित करने का प्रयास क्यों कर रहे हैं जबकि वह खत्म ही नहीं हुई है.''

लागू हुए हैं तीन नए नियम

नए नियमों के तहत टीमों को मैच में 10वें ओवर के बाद एक एक्स फेक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी. यह एक्स फेक्टर खिलाड़ी एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो.

पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है. इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षकों को रखने की स्वीकृति होगी. पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया जाएगा.

एक अन्य नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे बैश बूट कहा गया है. यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा.

टीम इंडिया के साथ दोबारा जुड़कर बेहद खुश हैं रवि शास्त्री, शेयर की ये तस्वीरें

इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget