एक्सप्लोरर

आज खत्म हो रहा है शाकिब अल हसन पर बना बैन, बांग्लादेशी टीम स्वागत के लिए तैयार, जानें ICC ने क्यों लगाया था प्रतिबंध

शाकिब अल हसन 5000 एकदिवसीय रन बनाने और 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले सबसे तेज ऑलराउंडर हैं. वह 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम एक साल की सजा पूरा करने जा रहे हरफनमौला शाकिब अल हसन का स्वागत करने के लिए तैयार है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने एक भारतीय सट्टेबाज से संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने पर शाकिब पर बैन लगाया था. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगा था जो 29 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है.

बांग्लादेश के टी-20 टीम के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि टीम ड्रेसिंग रूम में शाकिब के स्वागत का इंतजार कर रही है. महमूदुल्लाह ने कहा, ‘हमारा खिलाड़ी वापस आ रहा है. हम जानते हैं कि शाकिब इतने वर्षों से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं. हम सभी ड्रेसिंग रूम में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’

क्या था आरोप

दरअसल शाकिब ने दो साल पहले एक मैच में एक सट्टेबाज से बात की थी. इस बात की जानकारी उन्होंने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी से नहीं की थी. बाद में फोन टैपिंग रिकॉर्ड से पता चला तो उनको दोषी माना गया. उन्होंने हाल में ही इस घटना की बात कबूल की थी. उन्होंने माना था कि बुकी द्वारा संपर्क करने की जानकारी छिपाई गई.

फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेलेंगे शाकिब

यह 33 साल का हरफनमौला खिलाड़ी अभी अमेरिका में है और अगले महीने उनके बांग्लादेश लौटने की संभावना है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदीन ने कहा कि शाकिब घरेलू क्रिकेट के जरिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हमारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैदान पर वापस आ रहा है. उन्हें अब घरेलू टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना होगा क्योंकि हमें अभी कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेलनी है.’

500 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज

शाकिब ने अपने देश के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 206 वनडे और 76 टी-20 मैच खेले हैं. पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में उन्होंने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था. शाकिब अल हसन 5000 एकदिवसीय रन बनाने और 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले सबसे तेज ऑलराउंडर हैं. वह 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज और 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज हैं.

शाकिब ने 2011 से 2017 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेला. वह 2015 में तीनों प्रारूपों में ICC रैंकिंग में नंबर 1 ऑलराउंडर बनने वाले पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं.

IPL 2020: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई Points Table में भी टॉप पर, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

MI vs RCB: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए रवि शास्त्री, कहा-धैर्य रखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget