एक्सप्लोरर

US Open 2020: सेरेना विलियम्स ने जीत के साथ किया आगाज, एंडी मर्रे को भी मिली सफलता

US Open 2020: कोरोना वायरस के खतरे के बीच यूएस ओपन का आगाज हुआ है. जीत के साथ शुरुआत करने वाली सेरेना की नज़रें रिकॉर्ड 24वां ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने पर हैं.

US Open 2020: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की नज़रें अपने करियर का 24वां ग्रैंडस्लैम जीतने पर हैं और उन्होंने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है. सेरेना विलियम्स ने पहले राउंड में सीधे सेटों में जीत दर्ज की. सेरेना विलियम्स की बहन और लंबे अर्से बाद कोर्ट पर वापसी कर रही वीनस विलियम्स को किम क्लाइस्टर्स के हाथों पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा.

सेरेना ने आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को क्रीस्टी आन को 7-5, 6-3 से हराया. लेकिन उनसे एक साल बड़ी 40 वर्षीय वीनस को यूएस ओपन में पिछले 22 अवसरों में पहली बार पहले दौर में हार झेलनी पड़ी. विश्व में 20वें नंबर की कारोलिना मुचोवा ने उन्हें 6-3, 7-5 से पराजित किया.

पिछले पांच ग्रैडस्लैम में यह चौथा अवसर है जबकि वीनस पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पायी. पिछले आठ साल में अपना पहला ग्रैडस्लैम मैच खेल रही क्लाइस्टर्स की वापसी भी सुखद नहीं रही. इस चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को एकटेरिना अलेक्सांद्रोवा ने 3-6, 7-5, 6-1 से हराया.

इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज, नौवीं वरीय योहाना कोंटा और दसवीं वरीय गर्बाइन मुगुरूजा आगे बढ़ने में सफल रही. कीज ने टिमिया बाबोस को 6-1, 6-1 से, कोंटा ने हीथर वाटसन को 7-6 (7), 6-1 से और मुगुरूजा ने नाओ हिबिनो को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. सोलहवीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टन्स को भी लॉरा सीगमेंट पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करने में काई परेशानी नहीं हुई.

एंडी मर्रे को मिली सफलता

पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव और अनुभवी एंडी मर्रे आगे बढ़ने में सफल रहे. मेदेवेदेव ने फ्रेडरिको डेलबोनिस को 6-1, 6-2, 6-4 से जबकि मर्रे ने योशिहितो निशियोका के खिलाफ पहले दो सेट गंवाने और दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद 4-6, 4-6, 7-6 (5), 7-6 (4), 6-4 से जीत दर्ज की.

आस्ट्रिया के दूसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम ने स्पेन के जॉम मुनार के मैच के बीच से हट जाने के कारण अगले दौर में जगह बनायी. तब थीम 7-6 (6), 6-3 से आगे चल रहे थे. अमेरिका के सैम क्वेरी को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें आंद्रे कुजनेत्सोव ने 6-4, 7-5 (6), 6-2 से पराजित किया.

इस बीच महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन सलोनी स्टीफन्स से रोमानिया की मिहेला बुजारनेस्कू को 6-3, 6-3 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. स्टीफन्स ने 2017 में यहां खिताब जीता था लेकिन अभी वह विश्व रैंकिंग में 83वें नंबर पर हैं और यहां उन्हें 26वीं वरीयता दी गयी है.

पुरुष वर्ग में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले जेजे वोल्फने 29वें वरीय गुइडो पेल्ला को 6-2, 0-6, 6-3, 6-3 से हराकर उलटफेर किया. पुरुष वर्ग में ही छठे वरीय माटेयो बेरेटिनी, आठवीं वरीयता प्राप्त राबर्ट बातिस्ता आगुट, दसवें वरीय आंद्रेई रूबलेव, 11वें वरीय कारेन कचनोव, 14वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव, 15वें वरीय फेलिक्स आगुर अलिसामे और अनुभवी मारिन सिलिच भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे.

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों ने बीच पर की मस्ती, देखें वीडियो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget