एक्सप्लोरर

US Open 2020: सेरेना ने आसान जीत के साथ तीसरे दौर में की एंट्री, उलटफेर का शिकार हुए दो दिग्गज खिलाड़ी

US Open 2020: सेरेना विलियम्स की नज़रें रिकॉर्ड 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर हैं. हालांकि दूसरे दौर में कई दिग्गज खिलाड़ी उलटफेर का शिकार हो गए हैं.

अपने 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगी सेरेना विलियम्स ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है. हालांकि यूएस ओपन में उलटफेर देखने को भी मिल रहे हैं. अनुभवी एंडी मर्रे और ग्रिगोर दिमित्रोव पुरुष सिंगल से बाहर हो गये.

अपने 23 ग्रैंडस्लैम में से छह टूर्नामेंट फ्लाशिंग मीडोज में जीतने वाली सेरेना ने गुरुवार की रात को आर्थर ऐस स्टेडियम विश्व में 117वें नंबर की रूसी खिलाड़ी मारग्रिटा गैस्पारयान को 6-2, 6-4 से हराया. सेरेना का अगला मुकाबला 2017 की यूएस ओपन चैंपियन और यहां 26वीं वरीय सलोनी स्टीफन्स से होगा जिन्होंने ओल्गा गोर्वात्सोवा को 6-2, 6-2 से पराजित किया. सेरेना का स्टीफन्स के खिलाफ रिकार्ड 5-1 है लेकिन इन दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2015 में फ्रेंच ओपन में हुआ था. स्टीफन्स ने आखिरी बार 2013 आस्ट्रेलियाई ओपन में सेरेना को हराया था.

पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम ने भारत के सुमित नागल के खिलाफ 6-3, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की. थर्ड सीट और पिछले साल के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने 116वीं रैंकिंग के आस्ट्रेलियाई क्रिस्टाफेर ओकोनेल को 6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया.

जिन अन्य खिलाड़ियों ने तीसरे दौर में जगह बनायी उनमें छठे वरीय मैटियो बेरेटिनी, आठवें वरीय राबर्ट बातिस्ता आगुट, दसवें वरीय आंद्रेई रूबलेव, 11वें वरीय कारेन काचनोव, 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच शामिल हैं. लेकिन एंडी मर्रे, 14वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव और 25वें वरीय मिलोस राओनिच को हार का सामना करना पड़ा.

महिला वर्ग में भी उलटफेर देखने को मिले. नौवीं वरीयता प्राप्त योहाना कोंटा को सोरेना क्रिस्टीया ने 2-6, 7-6 (5), 6-4 से जबकि दसवें नंबर की गर्बाइन मुगुरुजा को स्वेताना पिरोनकोवा ने 7-5, 6-3 से हराया. बेटे के जन्म के बाद पिरोनकोवा का पिछले तीन साल में यह पहला टूर्नामेंट है. बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने हमवतन और पांचवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका 6-1, 6-3 से हराया.

महिला वर्ग में ही आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन, सातवीं वरीय मेडिसन कीज, 15वीं वरीय मारिया सकारी, 18वीं वरीय डोना वेकिच और 22वीं वरीय अमांडा अनिसिमोवा भी अगले दौर में पहुंच गयी हैं. मर्रे को 15वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगुर अलीसामी ने सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-4 से हराया. इस तरह से कनाडा के तीन खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंचे हैं. डेनिस शापोवालोव ओर वासेक पोसपिसिल अन्य दो खिलाड़ी हैं.

पोसपिसिल ने हमवतन राओनिच को 6-7 (1), 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराया. दिमित्रोव को हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स ने 6-7 (5), 7-6 (4), 3-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी.

US Open 2020: भारत की उम्मीद खत्म, दूसरे राउंड में थीम ने सुमित नागल को हराया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget