एक्सप्लोरर

IndVsWI: वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच आज, सीरीज कब्जा करने उतरेगी भारतीय टीम

भारत और वेस्ट इंडीज के आज दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा. मैच का प्रसारण शाम के सात बजे से होगा. तीन टी-20 मैचों की सीरीज में पहला मैच जीत चुकी भारतीय टीम आज पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी.

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्ट इंडीज के आज दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा. मैच का प्रसारण शाम के सात बजे से होगा. तीन टी-20 मैचों की सीरीज में पहला मैच जीत चुकी भारतीय टीम आज पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं, वेस्ट इंडीज की कोशिश आज के मैच में जीत दर्जकर सीरीज में वापसी करने की होगी.

पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, क्षेत्ररक्षण के मामले में कुछ कमी जरूर दिखी थी जिसे आज भारतीय टीम सुधारना चाहेगी. भारतीय कप्तान विराट कोहली गजब के फॉर्म में चल रहे हैं. पहले टी-20 मैच में विराट और के एल राहुल ने गजब की पारी खेली थी. भारतीय फैन्स आज भी कुछ इसी तरह की पारी की उम्मीद इन बल्लेबाजों से करेंगे.

वेस्ट इंडीज की टीम का पूरा ध्यान अपनी गेंदबादी में सुधार पर होगा और टीम के गेंदबाज चाहेंगे कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा कर भारतीय को बड़ा स्कोर करने से रोका जाए. साथ ही बता दें कि तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर यह सिर्फ तीसा मैच है.

लोगों का ध्यान आज के मैच में इस बात पर भी होगा कि स्थानीय खिलाड़ी संजू सैमसन को टीम में जगह मिलेगी या नहीं. अगर यहां बारिश की समस्या होती भी है तो पिच क्यूरेटर बीजू ने बारिश से पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर कहा कि स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम इतना असरदार है कि ग्राउंड स्टाफ को बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू करने के लिए सिर्फ 30 मिनट चाहिए होंगे. बीजू ने कहा, "टर्फ के अंदर 3500 पाइप हैं और जैसे ही पानी नीचे जाएगा वैसे ही वो बाहर भी चला जाएगा. अगर कल भी मैच के दौरान बारिश होती है तो हमें मैच को दोबारा शुरू करने के लिए सिर्फ 30 मिनट चाहिए होंगे. "

सानिया मिर्जा ने किया खुलासा, बताया- कैसे पहली बार शोएब मलिक से मिलीं थीं

Ind Vs WI: विराट कोहली ने टी-20 में की 'बादशाहत' कायम, सबसे ज्यादा अर्धशतकों के मामले में रोहित को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
Asian Games 2026 Live Update: ट्रैप में नीरू ढांढा की जीत दोहरा नहीं पाए शपथ भारद्वाज, फाइनल से बाहर
LIVE: ट्रैप में नीरू ढांढा की जीत दोहरा नहीं पाए शपथ भारद्वाज, फाइनल से बाहर
Asian Games 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget