एक्सप्लोरर

कैसे सैमसन की बल्लेबाजी देख राहुल द्रविड़ ने बीच ट्रायल्स में कहा- क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे?

संजू सैमसन आज भी उस पल को याद करते हैं जब राहुल द्रविड़ ने उनकी बल्लेबाजी देख उनसे कहा था कि, क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे? सैमसन ने कहा कि, द्रविड़ के ये शब्द मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को फिलहाल स्टार युवा टैलेंट कहा जा रहा है. सैमसन ने हर मौके पर अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपने आप को साबित किया है लेकिन उन्हें उस हिसाब से टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. सैमसन ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर और रॉयल्स टीम के स्पिन सलाहकार ईश सोढ़ी के साथ इंस्टाग्राम पर चैट किया जहां उन्होंने अपने आईपीएल अनुभव और दूसरी बातों को सोढ़ी के साथ साझा किया.

संजू सैमसन का आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ पहला साल राहुल द्रविड़ का कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी के साथ आखिरी साल रहा था. सैमसन ने कहा कि जब द्रविड़ ने उनसे टीम में आने के बारे में पूछा था तो यह उनके सपने के सच होने जैसा था. ईश सोढ़ी के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए सैमसन ने कहा, "राहुल भाई और जुबीन भरूचा (रॉयल्स के हेड ऑफ क्रिकेट) राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल्स ले रहे थे. मैंने वहां अच्छी बल्लेबाजी की थी. दूसरे दिन के अंत में, राहुल भाई मेरे पास आए और मुझसे कहा कि क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे? राहुल भाई का मेरे पास आना और उनके लिए खेलने के बारे में पूछना, यह सपने के सच होने जैसा था."

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "आईपीएल में मैं पहले छह मैच नहीं खेला था. मैं हमेशा उनसे और बाकी सीनियर खिलाड़ियों जैसे शेन वाटसन, ब्रैड हॉज के साथ बात करता था और काफी कुछ सीखता था. अभी भी अगर मैं उन्हें फोन करूंगा तो वह मेरी मदद करेंगे. वह हमेशा मेरी मदद करने को तैयार रहते हैं."

बता दें कि सैमसन जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में थे तब भी द्रविड़ टीम के मेंटॉर हुआ करते थे.

केरल के इस बल्लेबाज ने ये भी बताया कि कैसे राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम चाचू पड़ा. सैमसन ने बताया कि यह नाम पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉज से शुरू हुआ. सैमसन ने कहा, "इसकी शुरुआत ब्रैड हॉज से हुई. वह स्मिथ को चाचू कहते थे. जब हॉज ने टीम का साथ छोड़ा तो मैंने स्मिथ को चाचू कहना शुरू कर दिया. स्मिथ ने भी मुझे बदले में चाचू कहना शुरू कर दिया. हम दोनों एक दूसरे को चाचू कहते हैं."

सैमसन ने अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान के बारे में कहा, "मेरी और उनकी दोस्ती अच्छी है. वह मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में सबसे चतुर खिलाड़ियों में से एक हैं और हम सभी उनकी कप्तानी में खेलना पसंद करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget