एक्सप्लोरर

SA vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया पर फिर बरसे एडन मार्करम, पहले WTC फाइनल में खेली थी धुआंधार पारी, अब वनडे में भी उड़ाई कंगारुओं की नींद 

WTC फाइनल में शतक जड़ने के बाद एडन मार्करम ने पहले वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

SA vs AUS ODI Series: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज केर्न्स में हुआ. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने एक बार फिर कंगारू गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. मार्करम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है और इसकी झलक उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में भी दिखाई थी, जहां दूसरी पारी में उन्होंने 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 136 रनों की पारी खेली थी.

वनडे में भी बरसे मार्करम

पहले वनडे में मार्करम ने उसी अंदाज को वापस दोहराया. उन्होंने 81 गेंदों पर 82 रन जड़े और इसमें 9 चौके शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.23 का रहा. हालांकि वह अपने चौथे वनडे शतक से सिर्फ 18 रन से दूर रह गए. मार्करम को बेन ड्वारश्यिस की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने कैच कर आउट किया.

मैच का हाल

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्करम और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी पर दबाव बना दिया और साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दी.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. हालांकि, उनकी रणनीति मार्करम और रिकेल्टन की ओपनिंग पार्टनरशिप के सामने फीकी पड़ गई.

मार्करम – ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे का नाम

30 वर्षीय एडन मार्करम 2017 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और लगातार अपनी टीम के लिए बड़े मैचों में प्रदर्शन कर रहे हैं. चाहे टेस्ट हो या वनडे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उन्हें विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनाता है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया - मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, बेन ड्वारश्यिस, नाथन ऐलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.

साउथ अफ्रीका - एडन मार्करम, रियान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रयन, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget