एक्सप्लोरर

स्वीप शाट्स से हमने स्पिनरों पर दबाव डाला: रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने खुशी जताई कि शतकवीर टॉम लाथम ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट्स खेलने की उनकी सलाह मानी जिससे भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की लय बिगड़ गई.

मुंबई: न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने खुशी जताई कि शतकवीर टॉम लाथम ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट्स खेलने की उनकी सलाह मानी जिससे भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की लय बिगड़ गई. टेलर ने 95 रन बनाये और लाथम के साथ 200 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को हराया. कुलदीप और चहल ने मिलकर 20 ओवर डाले और 125 रन दे दिये जबकि उनको एक ही विकेट मिला. टेलर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘स्वीप शाट्स से हम स्पिनरों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे. लाथम ने उम्दा बल्लेबाजी की. मैने उसे रिवर्स स्वीप खेलने को कहा और उसने वही किया.’’ टेलर ने कहा कि धूप और उमस में साढे तीन घंटे फील्डिंग करने के बाद उन्हें अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने दी. उन्होंने कहा,‘‘हमने साढे तीन घंटे फील्डिंग की जिसके बाद हमें पता था कि अच्छी शुरूआत जरूरी है. आम तौर पर न्यूजीलैंड टीम शुरूआत से ही यहां जूझती नजर आती है. हम स्ट्राइक रोटेट करने में कामयाब रहे. इसका श्रेय गुप्टिल और मुनरो को जाता है. उन्होंने अच्छी नींव रखी और हम स्ट्राइक रोटेट कर सके.’’ भारत दौरे के पिछले अनुभवों और आईपीएल में खेलने का भी उन्हें फायदा मिला. उन्होंने कहा,‘‘मैं यहां कई बार आया हूं. चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिये या आईपीएल के लिये. मैं अब पहले की तरह युवा नहीं हूं लिहाजा खास प्रयास की जरूरत थी. मैने वही किया. हमने अभ्यास मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और वानखेड़े पर उस लय को कायम रखना अच्छा रहा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!
तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget