एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की कप्तानी ठीक एमएस धोनी की तरह ही है: सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा कि भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी विराट कोहली से काफी अलग दिखती है और कहा जाता है कि रोहित की कप्तानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी जैसी है.

साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब धोनी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो सबको ये पता चल चुका था कि टीम इंडिया अपना ये मैच गंवा चुकी है लेकिन शायद ही किसी को ये अंदाजा था कि ये एमएस धोनी का आखिरी मैच हो सकता है और इसके बाद तकरीबन 1 साल तक धोनी मैदान पर नहीं दिखेंगे. आईपीएल का आयोजन होने से पहले धोनी ट्रेनिंग कैम्प में दिखे लेकिन फिर कोरोना संकट के कारण उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा. धोनी को एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर कई लोग याद करते हैं. ऐसे में उन्हीं की आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ी ने कहा है कि रोहित शर्मा की भी कप्तानी ठीक इसी तरह की है.

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी विराट कोहली से काफी अलग दिखती है और कहा जाता है कि रोहित की कप्तानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी जैसी है. सुरेश रैना ने कहा है कि रोहित का शांत स्वभाव और उनकी खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता धोनी के समान है.

रैना ने कहा, "रोहित की कप्तानी धोनी से काफी मिलती-जुलती है. वह जिस तरह से शांत रहते हैं और जिस तरह से खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं. वह बिंदास हैं, वह जानते हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने जाएंगे तो रन बनाएंगे. इस तरह का आत्मविश्वास जिस खिलाड़ी में होता है तो बाकी खिलाड़ियों को भी उससे सीखने को मिलता है. मुझे रोहित के बारे में यह बात पसंद है."

रैना ने स्पोटर्सस्क्रीन यूट्यूब पेज पर कहा, "मैंने हाल ही में पुणे के खिलाफ खेला गया फाइनल देखा. रोहित ने कप्तान के तौर पर दो-तीन अच्छे बदलाव किए थे. मुश्किल स्थिति में जिस तरह से उन्होंने पाटा विकेट पर बीच ओवरों में बदलाव किए, जिस तरह से उन्होंने दबाव हटाया. उसको देखकर लगता है कि वह सारे फैसले खुद ले रहे हैं. हां, बाहर से निश्चित तौर पर सलाह आ रही होगी लेकिन अपने दिमाग में वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. एक कप्तान के तौर पर वह ज्यादा ट्रॉफियां जीतें इसमें हैरानी नहीं होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
CWG 2026 में आज 6 मेडल जीत सकता है भारत, टैली में लगाएगा छलांग
CWG 2026 में आज 6 मेडल जीत सकता है भारत, टैली में लगाएगा छलांग
एक्टर से फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ, जानें किस दिन होगा प्रोफेशनल डेब्यू!
एक्टर से फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ, जानें किस दिन होगा प्रोफेशनल डेब्यू!
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget