एक्सप्लोरर

Rohit Sharma Net Worth: 30 करोड़ का अपार्टमेंट, कई लग्जरी गाड़ियां,  रोहित शर्मा की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

क्रिकेट से ब्रेक के बावजूद रोहित शर्मा की कमाई में कोई कमी नहीं आई है. टेस्ट और T20 से संन्यास ले चुके हिटमैन के पास 30 करोड़ का फ्लैट, करोड़ों की लग्जरी कारें और 25 से ज्यादा ब्रांड डील हैं.

Rohit Sharma Net Worth 2025: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित शर्मा मैदान के बाहर भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. रिपर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में 'हिटमैन' की कुल संपत्ति 218 करोड़ रुपये से 280 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. रोहित अब टेस्ट और टी20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू और लाइफस्टाइल पहले से भी ज्यादा चर्चा में है.

BCCI और IPL से तगड़ी कमाई

रोहित शर्मा BCCI के ग्रेड A प्लस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वह प्रति सीजन 16 करोड़ रुपये की मोटी रकम घर ले जाते हैं. वनडे क्रिकेट में वह अब भी सक्रिय हैं और हर मैच के लिए 6 लाख रुपये की कमाई करते हैं.

टेस्ट और टी20I से संन्यास लेने से पहले रोहित को प्रत्येक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये और टी20I के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच मिलते थे.

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

रोहित शर्मा की असली कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है. वह 25 से अधिक ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिनमें Adidas, Dream11, Hublot जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हर ब्रांड डील से उन्हें 5 करोड़ रुपये तक की इनकम होती है.

30 करोड़ का सी-फेसिंग अपार्टमेंट

रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है. वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

लग्जरी कारों का है शौक

रोहित शर्मा लग्जरी कारों के भी शौकिन हैं. उनके पास कार कलेक्शन में कई हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं.

Lamborghini Urus

BMW M5

Mercedes-Benz S-Class

Range Rover Vogue

इस कलेक्शन में मौजूद हर गाड़ी की कीमत करोड़ों में है, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को बखूबी दर्शाती है.

इनवेस्टमेंट्स से भी मोटी कमाई

हिटमैन सिर्फ मैदान और ब्रांड डील तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने Vieroots Wellness Solutions और RapidoBotics जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है. इन निवेशों की कुल कीमत 89 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जाती है.

फिलहाल वनडे में सक्रिय, जल्द दिखेंगे एक्शन में

रोहित शर्मा भले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में अभी भी वह भारतीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसे में फैंस उन्हें आगामी वनडे सीरीज में एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget