एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने नेट सेशन में की बैटिंग प्रैक्टिस, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से रोहित के अभ्यास का वीडियो ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा, ‘‘ इंतजार खत्म हुआ, हिटमैन (रोहित) का खेल शुरु होने वाला है.’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) के नेट पर अभ्यास किया. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से रोहित के अभ्यास का वीडियो ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा, ‘‘ इंतजार खत्म हुआ, हिटमैन (रोहित) का खेल शुरु होने वाला है.’’

इस वीडियो में रोहित को थ्रो डाउन एक्सपर्ट्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है. इसमें रोहित रक्षात्मक बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद रोहित बुधवार को टीम से जुड़े थे. उन्होंने गुरुवार को यहां पहली बार अभ्यास सत्र में भाग लेते हुए फील्डिंग का अभ्यास किया था.

यहां देखें वीडियो

आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे रोहित 

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोटिल हो गये थे. उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इस कारण वह इस दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज और इस दौरे पर पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे. उनकी गैरमौजूदगी में भारत को इस सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दूसरे मैच में टीम ने जीत हासिल की थी.

बीसीसीआई ने की थी ये घोषणा 

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दूसरे मैच के समाप्त होने के बाद कहा था कि रोहित को तीसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में शामिल करने से पहले उनकी फिटनेस पर गौर किया जाएगा. इधर, बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को घोषणा की थी कि इस सलामी बल्लेबाज ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है जिससे उनका चार टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने का रास्ता साफ हुआ था.

ये भी पढ़ें :-

बच्चे के जन्म से पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन ने अली गोनी से किया अपने प्यार का इजहार, बोलीं- मेरे घरवालों को मना लेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget