एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतकर रोजर फेडरर ने 20वां ग्रैंडस्लैम किया अपने नाम

पांच सेट तक चले फाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर ने क्रोएशिया के सिलिच को हराकर छठी ऑस्ट्रेलियाई ओपन ट्राफी और 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है.

मेलबर्न: पांच सेट तक चले फाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर ने क्रोएशिया के सिलिच को हराकर छठी ऑस्ट्रेलियाई ओपन ट्राफी और 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है.

स्विट्जरलैंड के गत चैम्पियन फेडरर ने राड लावेर एरीना में तीन घंटे तीन मिनट तक चले फाइनल में 6-2, 6-7, 6-3, 3-6, 6-1 से जीत दर्ज की. उन्होंने इस दौरान टूर्नामेंट का अपना एकमात्र सेट गंवाया.

अपना 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलने वाले फेडरर इस तरह नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के महान रॉय इमर्सन के साथ सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये.

इस तरह उनका मेलबर्न में जीत-हार का रिकार्ड 94-13 हो गया है. उनका ग्रैंडस्लैम में यह रिकार्ड 332-52 है.

टूर्नामेंट की ‘हीट पॉलिसी (तापमान संबंधित नीति)’ के अंतर्गत छत को ढक दिया गया क्योंकि शाम का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था.

फेडरर ने छह महीने चोटिल होने के बाद पिछले साल वापसी शुरू की जिसके बाद उनका सफर शानदार चल रहा है. चार सालों तक वह कोई मेजर खिताब अपनी झोली में नहीं डाल सके थे लेकिन अब उन्होंने पिछले पांच ग्रैंडस्लैम से तीन में जीत दर्ज की.

36 साल के फेडरर ने इस तेजी और स्फूर्ति से शुरूआत की कि सिलिच भी हैरान रह गये. उन्होंने पहले और तीसरे गेम में सर्विस ब्रेक की और अपने प्रतिद्वंद्वी को महज 12 अंक के बाद नया रैकेट लेने पर बाध्य कर दिया.

फेडरर ने शुरूआती सेट में केवल दो अंक गंवाये जो सिर्फ 24 मिनटतक चला.

लेकिन सिलिच ने अपने बड़े फोरहैंड की बदौलत दूसरे सेट में वापसी की. हालांकि 10वें गेम में फेडरर की सर्विस पर सेट प्वाइंट गंवाने के बाद उन्होंने टाईब्रेकर में बराबरी हासिल कर मैच को 1-1 से बराबर कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: बैडमिंटन-आर्चरी में आया सिल्वर, 100 पदकों के करीब भारत
LIVE: बैडमिंटन-आर्चरी में आया सिल्वर, 100 पदकों के करीब भारत
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget