एक्सप्लोरर

US Open: सुमित नागल ने जीता 'सेट और दिल' तो रोजर फेडरर ने मैच

अमेरिका ओपन के पहले दौर में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर को पहले सेट में हराने वाले सुमित नागल की उन्होंने जमकर तारीफ की.

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के पहले दौर में सुमित नागल को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ी की तारीफ की. नागल ने अमेरिका ओपन के पहले दौर में फेडरर के खिलाफ पहला सेट 6-4 से जीत लिया. हालांकि अगले तीन सेट में उन्हें वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर के हाथों 1-6, 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा.

22 साल के नागल 2003 के बाद से पहले ऐसे टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अमेरिका ओपन के पहले सेट में फेडरर के खिलाफ जीत हासिल की है. वहीं 20 साल में ऐसा चौथी बार हुआ है जब भारत के किसी टेनिस खिलाड़ी ने किसी ग्रैंड स्लैम में एक सेट जीता है.

फेडरर ने मैच के बाद नागल की तारीफ करते हुए कहा, "कोर्ट पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना कभी आसान नहीं होता. आप बड़े मंच पर खेलने का सपना देखते हो, इसके लिए जीते हो और बड़े मंच पर खेलते हो और उसने यह सब अच्छी तरह से किया."

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने साथ ही कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने अपने खेल में निरंतरता कायम रखी है."

पांच बार अमेरिका ओपन का खिताब जीतने वाले स्विस खिलाड़ी ने साथ ही कहा कि नागल ने क्ले कोर्ट पर अच्छा किया है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह (नागल) जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उनका करियर शानदार होने वाला है. लेकिन, हां, यह ऐसा खेल नहीं है जहां आप आते ही हैरान कर देंगे. इसमें निरंतरता बनाए रखनी होती है और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अच्छी तरह से किया."

दूसरे दौर में फेडरर का सामना बोस्निया के डामीर जूमहुर से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget