एक्सप्लोरर

धोनी ने सही समय पर लिया फैसला क्योंकि विराट हैं तैयार: एमएसके प्रसाद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने आज महेंद्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले को ‘सही समय पर लिया गया फैसला’ करार देते हुए संकेत दिया कि विराट केाहली को कमान सौंपी जायेगी.

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धोनी 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये टीम में रहेंगे और उनके भीतर अभी क्रिकेट बाकी है.

प्रसाद ने कहा ,‘‘ यदि माही यह फैसला एक साल या 6 महीने पहले लेता तो मैं चिंतित होता लेकिन उसने एकदम सही समय पर फैसला लिया है. उन्हें पता है कि विराट अब खुद को साबित कर चुका है और टेस्ट में बतौर कप्तान बेहतरीन प्रदर्शन किया है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी का यह फैसला सही है . इससे साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट का हित उनके जेहन में था .’’ भारत के पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने कहा कि धोनी के भीतर अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे अभी भी लगता है कि उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह टीम की सफलता में योगदान दे सकता है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसके पास बतौर कप्तान हासिल करने के लिये क्या बचा था. उसने सब कुछ हासिल कर लिया. टी20 विश्व कप, 50 ओवरों का विश्व कप, चैम्पियंस ट्राफी सभी जीते. इसके अलावा आईपीएल, चैम्पियंस लीग में भी खिताबी जीत दर्ज की. उसके पास साबित करने के लिये कुछ नहीं था.’’

प्रसाद का मानना है कि धोनी की मौजूदगी से कोहली को मार्गदर्शन मिलेगा जिन्हें तीनों प्रारूपों में कमान संभालनी है. उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी की मौजूदगी से कोहली को मदद मिलेगा जो अब तीनों प्रारूपों में कप्तान होगा. यदि वह संन्यास ले लेते तो विराट उनके अपार अनुभव से वंचित रह जाते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget