एक्सप्लोरर

IPL AUCTION 2019: राजस्थान ने उनदकट को पिछली बार से कम कीमत में खरीदा

IPL AUCTION 2019: जयदेव उनदकट साल 2010 से आईपीएल का हिस्सा हैं. पिछले सीज़न में उन्होंने राजस्थान की ओर से 15 मैचों में 11 विकेट लिए थे, और वो भी करीब 10 की महंगी औसत के साथ.

IPL AUCTION 2019: राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर जयदेव उनदकट को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. पिछली बार नीलामी में राजस्थान ने उनदकट पर दिल खोल कर रुपया लुटाया था और वो 11.5 करोड़ रुपए में बिके थे. हालांकि इस बार उनदकट 8.4 करोड़ में बिके हैं. 27 साल के जयदेव उनदकट ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले 62 मैचों में 67 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकनॉमी करीब साढ़े 8 का रहा है. आईपीएल करियर में उनदकट ने दो बार पांच विकेट भी लिए हैं.

 

उनदकट साल 2010 से आईपीएल का हिस्सा हैं. पिछले सीज़न में उन्होंने राजस्थान की ओर से 15 मैचों में 11 विकेट लिए थे, और वो भी करीब 10 की महंगी औसत के साथ. बल्लेबाज़ी में उनके नाम कुछ खास नहीं है. पिछले सीज़न में उन्होंने सिर्फ 54 रन ही बनाए थे. नीलामी में उनका बेस प्राइज़ डेढ करोड़ रुपए था, इस लिहाज़ से उन्हें अच्छी कीमत मिली है.

इस बार 351 खिलाडियों की किस्मत है दांव पर इस बार आईपीएल में कुल 351 खिलाड़ी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं. जिनमें से नौ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रूपए है. इनमें ब्रैंडन मैक्कलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इन्ग्राम, कोरी एंडरसन,एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट शमिल हैं. हैरानी वाली बात ये है कि टॉप बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं है.

वहीं, डेढ़ करोड़ वाले बेस प्राइस में 10 खिलाड़ी हैं, जिनमें सिर्फ एकमात्र भारतीय जयदेव उनादकट हैं. वहीं टीम इंडिया के सिक्सर किंग रहे युवराज ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रख. हालांकि वो अब तक अनसोल्ड रहे हैं.

इस ऑक्शन में कुल 119 कैप्ड, 229 अनकैप्ड और 2 असोसिएट नेशन के खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. पहली बार आईपीएल में रिचर्ड मेडली के स्थान पर ह्यूज एडमीडेस नीलामी की प्रक्रिया करेंगे. उन्होंने खुद बीते दिन आईपीएल हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा बन गए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय, तोड़ा विराट-सैमसन का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बन गए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय, तोड़ा विराट-सैमसन का रिकॉर्ड
इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget