एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: बंगाल ने जीता पहला खिताब, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को दी शिकस्त

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन का खिताब बंगाल वॉरियर्स ने शनिवार को दबंग दिल्ली को 39-34 से हराकर जीत लिया. यह बंगाल वॉरियर्स का प्रो कबड्डी लीग का पहला खिताब है.

अहमदाबाद: मोहम्मद नबी बक्श के सुपर-10 के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने शनिवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली को 39-34 से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया. दोनों टीमें पहले हाफ में 17-17 से बराबरी पर थीं, लेकिन बंगाल ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए 39-34 से मैच जीतकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

दिल्ली की टीम पहले पांच मिनट तक 7-2 से आगे थी. दिल्ली ने इसके बाद अगले मिनट में ही बंगाल को आल आउट कर 11-3 की बढ़त बना ली. अगले 10 मिनट में बंगाल ने भी वापसी कर ली और दिल्ली को ऑल आउट करके स्कोर 14-15 कर दिया. बंगाल की टीम अब मात्र एक अंक से पीछे थी और 18वें मिनट में उसने 16-16 से बराबरी भी हासिल कर ली.

इसके बाद बंगाल ने पहली बार मैच में बढ़त बना ली. लेकिन, दिल्ली ने भी एक अंक लेकर स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया. पहले हाफ की समाप्ति तक दिल्ली के नवीन कुमार ने छह और बंगाल के मोहम्मद नबी बक्श ने सात अंक लिए. दिल्ली के लिए मेराज शेख ने इस दौरान अपने 350 रेड प्वाइंटस पूरे किए.

दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट तक भी दोनों टीमें 19-19 से बराबरी पर थीं. लेकिन, इसके बाद बंगाल ने दिल्ली को आल आउट करके 25-21 की बढ़त बना ली. इस दौरान दिल्ली के नवीन ने इस सीजन का अपना लगातार 21वां और कुल 22वां सुपर-10 पूरा किया.

मैच समाप्त होने में अब आठ मिनट का ही समय बचा था और बंगाल की टीम ने दिल्ली को फिर से आल आउट करके 10 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त लेकर स्कोर 34-24 तक पहुंचा दिया. बंगाल ने यहां लगातार अपनी बढ़त को कायम रखते हुए दिल्ली को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 39-34 से मैच जीतकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.

चैंपियन बंगाल के लिए मोहम्मद नबी बक्श के सुपर टेन के अलावा सुकेश हेगड़े ने आठ अंक लिए. टीम को रेड से 22, टैकल से 10, आल आउट से छह और एक अतिरिक्त अंक मिला. दिल्ली के लिए नवीन के 18 अंकों के अलावा अनिल कुमार ने तीन अंक लिए. टीम को रेड से 27,टैकल से तीन, आल आउट से दो और दो अतिरिक्त अंक मिले.

यह भी पढ़ें-

95 पर बल्लेबाजी कर रहे रोहित ने बादलों से चिल्लाकर कहा 'अभी मत' बरसो, अगली गेंद पर छक्के से पूरा किया शतक

INDVsSA: रोहित शर्मा ने शतक के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड्स, भारत पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद 224/3

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget