एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच 40-40 के स्कोर से हुआ टाई

यूपी के कैप्टन ऋषांक को अंपायर की ओर से बार-बार ग्रीन कार्ड दिखाए जाने के बावजूद टीम ने गलती की जिसके चलते अंपायर ने बंगला को टेकनिकल प्वाइंट दिया.

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन छह के 25वें मैच में बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा के बीच 40-40 के स्कोर से टाई हो गया है. यह मैच पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेला गया. वहीं, लीग के छठे सीजन में दोनों टीमों के लिए यह पहला टाई मुकाबला है. ग्रुप-बी में शामिल बंगाल इस टाई के बाद तीन मैचों में 13 प्वाइंट्स लेकर स्कोरबोर्ड में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि यूपी पांच मैचों में 11 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.

यूपी ने पहले हाफ में 18-15 की बढ़त हासिल कर थी लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. मुकाबला समाप्त होने में जब दो मिनट का समय बचा था तब दोनों टीमें 36-36 से बराबरी पर थीं. बंगाल ने अपने तीन मैच में दो मैच जीते और एक टाई खेला है. लेकिन यूपी ने पांच मैचों में एक मैच में जीत दर्ज की, तीन में हार और एक टाई खेला.

Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच 40-40 के स्कोर से हुआ टाई

इसके बाद बंगाल ने दो प्वाइंट्स की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन यूपी ने 40 मिनट के इस खेल में 40-40 से मैच टाई करा दिया. इससे पहले भी बंगाल के मनिनंदर सिंह ने मल्टी प्वाइंट रेड के जरिए टीम को बराबरी दिलवाते हुए टीम का स्कोर 12-12 पर पहुंचाया था.

Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच 40-40 के स्कोर से हुआ टाई

इस बीच यूपी के कैप्टन ऋषांक को अंपायर की ओर से बार-बार ग्रीन कार्ड दिखाए जाने के बावजूद टीम ने गलती की जिसके चलते अंपायर ने बंगाल को टेकनिकल प्वाइंट दिया.

जहां पहले हाफ में बंगाल के जैंग कुन ली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन बढ़त दिलवाने में नाकामयाब रहें जिसकी वजह से टीम को ऑलआउट होना पड़ा. फिर दूसरे हाफ ने टीम ने वापसी की जिसमें टीम के रेडर मनिंदर ने खूबसूरत खेलते हुए टीम को दो बार बराबर के स्कोर पर ला खड़ा किया.

यूपी के लिए प्रशांत कुमार राय ने 13, कप्तान ऋषांक देवदिगा ने नौ और सागर कृष्णा ने चार प्वाइंट्स अपने नाम किए. यूपी की टीम ने रेड से 25, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और पांच अतिरिक्त प्वाइंट्स जुटाए. इनके साथ ही यूपी के सागर कृष्णा ने भी अपने डिफेंस का अच्छा प्रदर्शन किया.

Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच 40-40 के स्कोर से हुआ टाई

बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह ने 16, जेंग कुन ली ने सात और सुरजीत सिंह ने छह प्वाइंट बटोरे. टीम ने रेड से 25, टैकल से 12, ऑलआउट से दो और एक अतिरिक्त प्वाइंट्स लिए.

Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच 40-40 के स्कोर से हुआ टाई

इसके साथ ही प्रशांत कुमार राय और मनिंदर सिंह का सुपर 10 पूरे किए जिसके लिए मनिंदर को परफेक्ट रैडर का अवॉर्ड दिया गया और प्रशांत को मूमेंट ऑफ द मैच से नवाजा गया. वहीं, बंगाल के कैप्टन सुरजीत सिंह को डिफेंडर ऑफ द मैच दिया गया क्योंकि उन्होंने इस मैच में हाई-फाई पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget