Pro Kabaddi League 2018: हरियाणा स्टीलर्स ने अपने नौवें पटना पाइरेट्स को दी करारी शिकस्त
पटना की सात मैचों में यह चौथी और घर में लगातार दूसरी हार है. पटना के 17 प्वाइंट्स हैं और वह ग्रुप-बी में तीसरे नंबर पर है.

पटना: प्रो कबड्डी के छठे सीजन के 38वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 43-32 हराया. हरियाणा की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है. टीम के अब 16 अंक हैं और वह जोन-ए में तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. यह मैच पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेला गया.
मेजबान पटना की सात मैचों में यह चौथी और घर में लगातार दूसरी हार है. पटना के 17 प्वाइंट्स हैं और वह ग्रुप-बी में तीसरे नंबर पर है. मुकाबले के पहले 10 मिनट तक हरियाणा की टीम 9-8 से आगे थी. इसके पांच मिनट बाद भी उसने 15-10 से अपनी बढ़त को कायम रखा.
मैच के दूसरे हाफ के पांच मिनट बाद भी हरियाणा स्टीलर्स 22-16 से आगे थी. मेहमान टीम ने इसके बाद लगातार प्वाइंट्स लेते हुए 42-28 से विशाल अंतर से मैच जीत लिया.

हरियाणा के लिए नवीन ने 12, विकास कंडोला ने 10 और कुलदीप सिंह ने पांच प्वाइंट लिए. टीम ने रेड से 21, टैकल से 15, आलआउट से चार और तीन अतिरिक्त प्वाइंट जुटाए.
पटना के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने 14, विजय ने सात और विकास काले ने चार प्वाइंट्स हासिल किए. पटना ने रेड से 23, टैकल से आठ और एक अतिरिक्त प्वाइंट्स अपने नाम किया.
#ShaanSeSteelers ki shaandaar jeet! 👏 Registering their third win of this #VivoProKabaddi season, the Men of Steel handed @PatnaPirates a 43-32 loss to get back to winning ways! #PATvHAR
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 28, 2018






















