एक्सप्लोरर

SRHvKXIP: जीत के साथ प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगी हैदराबाद-पंजाब

आईपीएल सीज़न 11 में आज किंग्स इलेवन पंजाब की टक्कर सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ होनी है. दोनों टीमों ने अब तक अपना जलवा बिखेरा है और प्लेऑफ की जंग में दमदार तरीके से बनी हुई हैं.

नई दिल्ली/हैदराबाद: आईपीएल सीज़न 11 में आज किंग्स इलेवन पंजाब की टक्कर सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ होनी है. दोनों टीमों ने अब तक अपना जलवा बिखेरा है और प्लेऑफ की जंग में दमदार तरीके से बनी हुई हैं. दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करते हुए इस मैच में आ रही हैं. हैदराबाद ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस को उसके घर में मात दी थी. इस लो स्कोरिंग मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने महज 119 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था. पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और क्रिस गेल उसकी इस सफलता के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं. गेल फिट न होने के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे. अगर गेल फिट होते हैं तो वह हैदराबाद के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इस सीजन में करूण नायर ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है. पंजाब की बल्लेबाजी में वरिष्ठ खिलाड़ी युवराज सिंह अभी तक कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं. एरॉन फिंच और मंयक अग्रवाल ने भी निराश किया है. गेंदबाजी में कप्तान रविचंद्रन अश्विन और मोहित शर्मा के रहते टीम में गहराई है. अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने भी अपने फिरकी के काफी प्रभावित किया है. अगर हैदराबाद की बात की जाए तो उसकी ताकत उसकी गेंदबाजी है जिसमें राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल जैसे गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे. बल्लेबाजी हैदराबाद की चिंता का विषय रही है. कप्तान केन विलियमसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज भरोसा नहीं जगा पाया है. टीम प्रबंधन चाहेगा कि शिखर धवन, रिद्धिमान साहा भी विलियमसन के साथ बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. टीम के मध्यक्रम का भार मनीष पांडे और यूसुफ पठान पर है. हालांकि इन दोनों ने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. टीमें: किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर शरण, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार. सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहंदी हसन, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget