एक्सप्लोरर

Olympics 2024: पेरिस में हो सकता है अब तक का सबसे गर्म ओलंपिक, एथलीट के लिए खतरा; जानें कितना बढ़ेगा तापमान

Paris Olympic 2024: इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल अब तक के सबसे गर्म ओलंपिक खेल साबित हो सकते हैं. पेरिस ओलंपिक को लेकर सामने आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है.

Heat In Paris Olympic 2024: ओलिंपिक 2024 की शुरुआत पेरिस में 24 जुलाई से होगी, जो अगस्त तक चलेगा. पेरिस में होने वाला ओलंपिक 2024 अब तक का सबसे गर्म ओलंपिक हो सकता है. यहां की गर्मी ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट के लिए बड़ी मुश्किल बन सकती है. इन सारी बातों का खुलासा 18 जून को पब्लिश की गई एक रिपोर्ट में हुआ. इससे पहले 1924 में पेरिस ने ओलंपिक की मेज़बानी की थी, तब से इस बार के तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सीयस का इज़ाफा देखने को मिल सकता है. 

इस रिपोर्ट को जलवायु वैज्ञानिकों ने तैयार किया है, जिसे दुनिया के तमाम एथील ने समर्थन दिया है. 'रिग्स ऑफ फायर: हीट रिस्क एट द 2024 पेरिस ओलंपिक' रिपोर्ट को संयुक्त रूप से यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ (UK), ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर सस्टेनेबिलिटी इन स्पोर्ट (UK), क्लाइमेट सेंट्रल (USA) और फ्रंटरनर्स (Austrlia) ने तैयार किया है. 

रिपोर्ट में कहा गया, "टोक्यो खेलों को इतिहास में सबसे गर्म खेलों के रूप में जाना गया, जहां तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा और आर्द्रता करीब 70% तक पहुंच गई, जिसके चलते हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो गए. पेरिस खेलों में इसे पार करने की संभावना है, क्योंकि जीवाश्म ईंधन के जलने से जलवायु परिवर्तन के चलते पिछल महीनों की गर्मी में रिकॉर्ड योगदान हुआ."

रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि 2024 समर ओलंपिक महीनों के दौरान औसत तापमान 1924 के बाद से 3.1 डिग्री सेल्सीयस बढ़ने वाला है, जब फ्रांस में आखिरी ओलंपिक हुआ था. रिपोर्ट में कहा गया, "औसत न्यूनतम तापमान तो रात के समय को दिखाता है, उसमें 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि पेरिस में 30 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा तापमान वाले दिनों की संख्या तेज़ी से सामान्य हो गई है."

जलवायु विशेषज्ञों ने बताया, "यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार 2023 का साल रिकॉर्ड के लिहाज से सबसे गर्म था और 2024 ने इस सिलेसिले को जारी रखा है. अप्रैल 2024 रिकॉर्ड बुक में पिछले किसी भी अप्रैल के मुकाबले में विश्व स्तर पर ज़्यादा गर्म था."

रिपोर्ट में फ्रांस की 2003 हीटवेव का भी जिक्र किया गया, जिसमें 14,000 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. उसके बाद से रिकॉर्ड तोड़ तापमान 42 डिग्री से ज़्याद हो गया. रिपोर्ट में फ्रांस की 2023 की हिट के बारे में भी बताया गया, जिसने तकरीबन 5,000 लोगों की जान ली थी और 2024 पिछले साल यानी 2023 का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है. 

एथलीट के लिए खतरा

दुनियाभर के कई बड़े एथलीट ने इस बात की चेतावनी दी कि जुलाई और अगस्त के दौरान पेरिस ओलंपिक में होने वाली भीषण गर्मी के चलते खिलाड़ी बेहोश हो सकते हैं और खेल के दौरान उनकी मौत भी हो सकती है. पांच वर्ल्ड चैंपियन और 6 ओलंपिक पद जीतने वाले एथलीट ने गर्मी को लेकर चिंता ज़ाहिर की. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AFG Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का मैच? बारबाडोस में एक मुकाबला हो चुका है रद्द!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान
अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान
न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget