एक्सप्लोरर

पाकिस्तान क्रिकेट को जीवित रहने के लिए भारत की जरूरत नहीं: पीसीबी चीफ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन का मानना है कि पीसीबी इतना मजबूत है कि उसे जीवित रहने के लिए भारत की जरूरत नहीं और न ही हमें भारत से कोई मैच खेलना है. क्योंकि हमेशा भारत ने हमें अंत में धोखा दिया है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन उसे जीवित रहने के लिए भारत की जरूरत नहीं है. ये शब्द पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी के हैं. मनी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना मजबूत है कि भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेले बिना बने रह सकता है.

एहसान मनी ने कहा, ‘मुझे पता है कि भारत खेलना ही नहीं चाहता. हमें उनके बिना ही योजना बनानी होगी. एक या दो बार हमारे साथ खेलने का वादा करके उसने ऐन मौके पर हाथ खींच लिए.’ मुंबई पर 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. मनी ने कहा, ''हम उनके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप में खेल रहे हैं जो काफी है. हमारी दिलचस्पी क्रिकेट खेलने में हैं. हम सियासत और खेल को अलग रखना चाहते हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने यह पहले ही साफ कर दिया है कि अगर भारत हमारे साथ नहीं खेलना चाहता है तो हम उनके बिना ही योजना बनाएंगे. एक बार और दो बार उन्होंने वादा किया हमारे साथ में खेलने का लेकिन फिर आखिरी वक्त में हाथ पीछे खींच लिया."

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2008 में मुंबई में हुई आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना कर दिया है. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि दोनों देशों की बीच मैच होने चाहिए और उससे जो पैसे आएंगे उससे लोगों की मदद की जा सकती है. वहीं उन्होंने भारत से ये भी कहा था कि अगर भारत हमें वेंटिलेटर्स देता है तो हम ये मदद कभी नहीं भूलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget