एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बल्लेबाज शॉट्स खेलने से डरते हैं: इंजमाम उल हक

मैच के ओपनिंग दिन पाकिस्तान की टीम 126 रनों पर ही 5 विकेट गंवा चुकी थी जहां बाद में बारिश आ गई. वहीं दूसरे दिन भी सिर्फ 40.02 ओवर्स ही फेंके जा सके.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को वर्तमान में चल रही है इंग्लैंड सीरीज के दौरान डिफेंसिव रवैया अपनाने के लिए फटकार लगाई है. उन्होंने कहा है कि ये बल्लेबाज शॉट्स खेलने से डरते हैं. इंजमाम ने कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बिना डरे क्रिकेट खेलना होगा तभी वो इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में मात दे सकते हैं. ये सीरीज तीन मैचों की सीरीज है.

इंजमाम ने बल्लेबाजों को फटकार लगाते हुए कहा कि, अगर आप इंग्लैंड के साथ बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखेंगे और उनके शॉट्स देखेंगे तो ज्यादातर समय उनका पांव उनके बल्ले के पीछे था. जब आप गेंद को अपने बल्ले से छूते हो तो आपका बल्ला आपके पांव से आगे होने चाहिए. ऐसा नहीं करने पर आप सीधे स्लिप्स में कैच दे बैठोगे.

मैच के ओपनिंग दिन पाकिस्तान की टीम 126 रनों पर ही 5 विकेट गंवा चुकी थी जहां बाद में बारिश आ गई. वहीं दूसरे दिन भी सिर्फ 40.02 ओवर्स ही फेंके जा सके. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 223 रन बना लिए थे.

50 वर्षीय इंजमाम, जिन्होंने 120 टेस्ट में 8830 रन और 378 एकदिवसीय मैचों में 11739 रन बनाए हैं उन्होंने कहा कि केवल आक्रामक क्रिकेट ही पाकिस्तान को इंग्लैंड को उसी के घर में हराने में मदद कर सकता है.

उन्होंने इंग्लैंड को हराने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए बल्लेबाजों और टीम प्रबंधन से अनुरोध किया. अन्यथा, हम इस टेस्ट में हमें बचाने के लिए बारिश पर निर्भर होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget