एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat: आखिरकार विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, पेरिस ओलंपिक्स से डिसक्वालीफाई होने का है दुख; कहा - ये सब...

Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 से अपने डिसक्वालीफिकेशन पर चुप्पी तोड़ी है. जानें उन्होंने क्या कहा?

Vinesh Phogat Statement on Disqualification: विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई किए जाने पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से विनेश को समय दिए जाने की मांग की थी, जिसे ठुकरा दिया गया है. अब आखिरकार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने खुद इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि उन्हें महज 100 ग्राम वजन होने के लिए डिसक्वालीफाई किया गया था.

डिसक्वालीफिकेशन की इस घटना के बाद कोच वीरेंदर दहिया और मनजीत रानी, विनेश से मिलने पहुंचे. भारतीय पहलवान ने सिर्फ इतना कहा कि, "यह सब खेल का हिस्सा है." भारत की इस महिला पहलवान के लिए यह समय बेहद कठिन होगा क्योंकि उन्होंने पहले ही राउंड में डिफेंडिंग ओलंपिक चैंपियन और 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन, जापान की युई सुसाकी को हराकर दुनिया में सनसनी फैला दी थी. फाइनल में पहुंचने के बाद उन्होंने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन डिसक्वालीफिकेशन के बाद उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ेगा.

कोच ने बताया, "इस खबर ने समूचे भारतीय दल को स्तब्ध कर दिया था. जैसे ही यह खबर फैली, लड़कियों के भीतर एक घबराहट की भावना पैदा हो गई थी. हमने विनेश को संभालने की कोशिश की. उसने बहादुरी से काम लिया है. उसने हमसे कहा, 'यह खराब किस्मत ही थी कि हम मेडल नहीं जीत सके, लेकिन यह सब खेल का हिस्सा है."

भारतीय ओलंपिक संघ ने इस विषय पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि, "महिला 50 किलोग्राम कैटेगरी से विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन की खबर के बारे में बताकर बहुत दुख हो रहा है. रातभर अथक प्रयासों के बाद भी उनका वजन कुछ ग्राम अधिक पाया गया." संघ ने इसके अलावा विनेश फोगाट के प्रति सांत्वना भी प्रकट की.

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024: खून निकाला और बाल भी कटवाए, फिर भी क्यों खाली हाथ रहीं विनेश, पढ़ें सभी सवालों के जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget