एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: खेल गांव में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, आयोजकों ने की पुष्टि

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. ओलंपिक खेलों के लिए बनाए गए खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है.

Tokyo Olympic 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है. लेकिन ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है. ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने खेल गांव में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की है. आयोजकों का कहना है कि वह कोरोना के खतरे को कम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

शुक्रवार को ही ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचे एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सामने आ गई थीं. लेकिन ओलंपिक खेलों के आयोजकों की ओर से इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया था. अब खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला आने की बात को स्वीकार कर लिया गया है.

ओलंपिक खेलों के आयोजक की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला मिला है. स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस का मामला मिला.''

कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ी को खेल गांव से बाहर भेज दिया गया है. जारी बयान में कहा गया, ''जो शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है वह अब 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहेगा. इस शख्स को टोक्यो के एक होटल में रखा गया है.''

बनाया जा रहा है स्पेशल प्लान

खेल गांव को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है. आयोजन कमेटी के चीफ ने कहा, ''हम कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं. एक कोरोना वायरस फैलता है तो हमारे पास उससे निपटने के लिए एक प्लान जरूर होगा.''

टोक्यो ओलंपिक को पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से ही टाल दिया गया था. लेकिन बेहद कड़े कोविड 19 प्रोटोकॉल के साथ इस साल ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है. ओलंपिक खेलों का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के ही होगा.

Tokyo Olympic 2020: सुमित नागल को मिला ओलंपिक का टिकट, टेनिस में भारत के लिए मेडल की उम्मीद बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget