एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को बड़ा झटका, बैन की वजह सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं लेगा यह स्टार डिफेंडर

Olympics 2024 Semi-Final: ओलंपिक 2024 की हॉकी इवेंट में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. लेकिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, टीम के स्टार डिफेंडर पर बैन लगा दिया गया है.

Olympics 2024 Semi-Final IND vs GER Amit Rohidas Banned: पेरिस ओलंपिक 2024 की हॉकी इवेंट में भारत अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहा है. क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से था, जिसमें यह मुकाबला बराबरी पर छूटा. बराबरी के बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. ​​अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा.

भारतीय हॉकी टीम और फैंस के लिए एक बुरी खबर है. जर्मनी सेमीफाइनल में 16 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा, जबकि भारत सिर्फ 15 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है.

हॉकी इंटरनेशनल फेडरेशन ने अमित रोहिदास पर लगा बैन
ये फैसला हॉकी इंटरनेशनल फेडरेशन (FIH) ने लिया है. अब टीम इंडिया को जर्मनी के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में अमित के दमदार डिफेंस का सहारा नहीं मिलेगा. ये खबर भारतीय फैंस के लिए बड़ा झटका है.

एफआईएच ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- "भारत के खिलाड़ी अमित रोहिदास (जर्सी नंबर 30) को 4 अगस्त, 2024 को भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच हुए मैच के दौरान हॉकी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इस वजह से, अमित रोहिदास 6 अगस्त, 2024 को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. भारत की टीम इस मैच में केवल 15 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी."

क्यों किया गया अमित रोहिदास को बैन?
दरअसल, क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच के दौरान अमित रोहिदास को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दोषी पाया गया. मैच के दौरान उनकी स्टिक विरोधी खिलाड़ी के सिर से टकरा गई. रेफरी ने इस पर चर्चा की और फिर अमित को रेड कार्ड दिखाया. रेड कार्ड मिलने का मतलब है एक मैच का बैन. सोशल मीडिया पर इस फैसले पर खूब बहस हुई.

स्पोर्ट्स कमेंटेटर सुनील तनेजा ने इस पर दी अपनी राय
अमित रोहिदास को एफआईएच द्वारा एक मैच और वह भी सेमीफाइनल मैच से प्रतिबंधित किए जाने पर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है. एफआईएच के इस फैसले से सभी भारतीय नाखुश हैं. स्पोर्ट्स कमेंटेटर सुनील तनेजा ने इस पर ट्वीट किया- "बहुत बुरा फैसला. पहले तो इसे रेड कार्ड नहीं मिलना चाहिए था. एचआई ने अपील दायर की है, और हम सभी उम्मीद करते हैं कि अमित अगला मैच खेलेंगे."

यह भी पढ़ें:
Indian Hockey Olympic Medals List: ओलंपिक में हॉकी इंडिया की है गोल्डन हिस्ट्री, 8 स्वर्ण के साथ देखें कितने जीते हैं पदक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget