एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलंपिक में 6 नहीं, मिल सकते थे 12 मेडल; जानें कैसे हो गई चूक 

India At Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में कुल 6 मेडल आए. अभी 7वें मेडल का फैसला होना है. इसके अलावा भारत ने 6 मेडल सिर्फ एक पायदान से गंवा दिए.

India's Medals At Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल के साथ अपना सफर समाप्त किया. भारत के लिए पेरिस का ओलंपिक काफी मिला-जुला रहा. भारत के खाते में 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल आया. लेकिन क्या अगर हम आपसे कहें कि भारत के खाते में 6 नहीं बल्कि कुल 12 मेडल आ सकते थे? आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर कैसे भारत को पेरिस ओलंपिक में 12 मेडल मिल सकते थे? तो हम आपको बताएंगे कि कैसे छोटी चूक से भारत के खाते में 12 मेडल आते-आते रह गए. 

कैसे भारत के खाते में आ सकते थे 12 मेडल?

जहां एक तरफ भारत ने 6 मेडल जीते, वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग खेलों में कुल 6 भारतीयों ने चौथे नंबर पर रहते हुए फिनिश किया, जिसके चलते भारत के हाथ से कुल 6 मेडल निकल गए. शूटर मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल के इवेंट में और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू समेत कुल 6 खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे नंबर पर फिनिश किया. इस तरह सिर्फ एक-एक पायदान से कुल 6 मेडल चूक गए. 

विनेश फोगाट के मेडल पर फैसला आना बाकी 

महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम इवेंट में हिस्सा लेने वाली विनेश फोगाट को 100 ग्राम ज़्यादा वजन के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था. डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की तरफ से सिल्वर मेडल की मांग की गई थी. अभी विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला आना बाकी है. इस तरह भारत के खाते में अब भी 7 मेडल आ सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विनेश को मेडल मिलता है या नहीं. 

भारत को नहीं मिल सका गोल्ड 

पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में कोई गोल्ड मेडल नहीं आ सका. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक भारत ने एक गोल्ड मेडल जीता था. पेरिस ओलंपिक में भारत को सबसे ज़्यादा नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद है, लेकिन वह सिल्वर तक ही पहुंच सके. इसके अलावा गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई करने वाली विनेश फोगाट को फाइनल से पहले ही 100 ग्राम वजन ज़्यादा होने के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था. विनेश गोल्ड लाने की प्रबल दावेदार दिख रही थीं. 

 

ये भी पढे़ं...

Mandeep Singh: टीम इंडिया में नहीं मिला रही जगह, भारतीय बल्लेबाज़ ने अचानक दूसरी टीम से खेलने का किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget