एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra Wins Silver: नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूके, सिल्वर से करना पड़ा संतोष; पाक के अरशद नदीम ले गए गोल्ड

Neeraj Chopra Wind Silver Javelin Throw: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत को पांचवां मेडल दिलाया है. गोल्ड मेडल पाकिस्तान के एथलीट ने जीता और ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया.

Neeraj Chopra wins Silver Medal: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल जीत लिया है. वो टोक्यो ओलंपिक्स में जीते गए गोल्ड मेडल को डिफेंड नहीं कर सके हैं, क्योंकि इस बार गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास चला गया है. नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नदीम ने स्वर्ण पदक जीतकर और ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर पूरे विश्व को चौंका दिया है. यह 2024 ओलंपिक्स में भारत का पांचवां मेडल है, इससे पहले भारत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है.

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास असफल रहा था, लेकिन उन्होंने दूसरे ही प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक कर सीजन का बेस्ट थ्रो किया. इससे पहले 2024 सीजन में उनका बेस्ट थ्रो 89.34 मीटर था, जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 के ही क्वालीफिकेशन राउंड में हासिल किया था. नीरज को 6 प्रयास मिले, जिनमें से पांच खाली रहे. नीरज के चेहरे पर गोल्ड मेडल ना जीत पाने की निराशा साफ दिखी. फिर भी नीरज ने भारतीय एथलीट और युवाओं के लिए नए मानक तय कर दिए हैं.

नीरज ने बनाया नया कीर्तिमान

नीरज अब आजाद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले केवल चौथे एथलीट बन गए हैं. उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर दो-दो ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं. इससे पहले नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था. 

पाकिस्तान के एथलीट ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबको स्तब्ध कर दिया है. नीरज चोपड़ा की तरह उनका भी पहला प्रयास खाली रहा था, लेकिन दूसरे ही प्रयास में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया. उनसे पहले जेवलिन थ्रो का ओलंपिक रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोर्डकिल्सन के नाम था, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में 90.57 मीटर दूर भाला फेंका था. अरशद नदीम का आखिरी थ्रो भी 90 मीटर से ऊपर रहा, जो 91.79 मीटर दूर जाकर गिरा.

यह भी पढ़ें:

Team India Hockey: हॉकी टीम पर करोड़ों की बारिश, ओडिशा सरकार का बंपर एलान; सपोर्ट स्टाफ पर भी बरसेंगे नोट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
Drip Irrigation System Benefits: 5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
Embed widget