एक्सप्लोरर

NZ vs SA: यशस्वी जायवाल के बाद एक और युवा बल्लेबाज ने किया करिश्मा, टेस्ट करियर का ठोका पहला दोहरा शतक

NZ vs SA, Rachin Ravindra: यशस्वी जायसवाल के बाद न्यूजीलैंड के स्टार युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.

Rachin Ravindra Double Century: टेस्ट फॉर्मेट में बीते 4 दिन युवा बल्लेबाजों के नाम रहे. एक ओवर विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (209 रन) ने बल्ले से धमाल मचाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया तो भारत से दूर माउंट माउनगनुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने बल्ले का जादू दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपने करियर का पहला दोहरा शतक ठोका.

रचिन रविंद्र ने अफ्रीका के खिलाफ किया कमाल
रचिन रविंद्र का बल्ला अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जमकर चल रहा है. खबर लिखे जाने तक वह 345 गेंदों पर 23 चौके और 1 छक्के की मदद से 209 रन बना चुके हैं. रचिन के सामने अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया. सभी अफ्रीकी गेंदबाज रचिन की बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए. अपने करियर के चौथ मुकाबले में ही रचिन ऐतिहासिक पारी खेल रहे हैं. उनकी पारी के दमपर न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बना चुकी है.

रविवार को रचिन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था. अभी इसकी खुशी खत्म नहीं हुई थी कि उन्होंने इस शतक को दोहरे शतक में बदलकर खुशी दोगुनी कर दी है. रचिन न्यूजीलैंड में मौजूदा समय के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका बल्ला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जमकर चलता है.   

वर्ल्ड कप 2023 ने बदल दी रचिन की किस्मत
रचिन रविंद्र की किस्मत ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद नया मोड़ लिया. केन विलियमसन के चोटिल होने के बाद कीवी टीम में शामिल किए गए रचिन ने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. इस पारी के बाद उन्होंने पीछे मुंड़कर नहीं देखा और वर्ल्ड कप में तीन शतक की मदद से 578 रन जड़ दिए. वर्ल्ड कप के बाद से रचिन कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेंगे ये 2 भारतीय बल्लेबाज’, सहवाग ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget