एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर गांव में खुशी का माहौल, बधाई का लगा तांता

2023 World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बनकर रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया.

2023 World Athletics Championships, Neeraj Chopra: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लिए सोमवार को नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर से इतिहास रच कर हम सभी को गौरवान्वित किया है. वहीं असम और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी नीरज को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी. 

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बनकर रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया. उन्होंने बुडापेस्ट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की. 

खट्टर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ''भारत के चमकते सितारे नीरज चोपड़ा को मेरी हार्दिक बधाई, जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय एथलीट बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. नीरज ने 88.17 मीटर के शानदार भाला फेंक के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया. हम सभी को आप पर बेहद गर्व है.''

हरियाणा विधानसभा में भी नीरज को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई. मुख्यमंत्री खट्टर ने पूरे सदन की ओर से नीरज को, उनके परिवार, उनके कोच और खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि एक बार फिर नीरज ने देश को गौरवान्वित किया है.

नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर पानीपत में उनके गांव खंडरा में जश्न का माहौल है. उनके चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि परिवार को पूरा भरोसा था कि नीरज स्वर्ण पदक जीतेंगे. नीरज के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भीम चोपड़ा ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा किया है.''

नीरज के चाचा ने कहा, ''परिवार के सभी सदस्य जश्न मना रहे हैं. गांव वाले पूरी रात जागते रहे और अब वे हमारे घर पर इकट्ठा हुए हैं. अन्य हिस्सों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं.'' 

उन्होंने कहा कि नीरज के माता-पिता भी उसकी उपलब्धि पर बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं. खंडरा के कई निवासियों ने कहा कि नीरज चोपड़ा की कड़ी मेहनत ने उन्हें यह परिणाम दिया है. 

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका. इसके बाद उन्होंने 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके. 

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था. 

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरू किया, लेकिन दूसरे प्रयास में बढत बनाई जो अंत तक कायम रही. पाकिस्तान के नदीम भी तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए और आखिर में पहले दो स्थान इन्हीं दोनों को मिले.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा की सराहना की. मान ने ‘एक्स’ पर कहा, ''भारत के नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया. नीरज ने 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। देश को नीरज पर हमेशा गर्व है. चकदे इंडिया.''

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज को बधाई दी. शर्मा ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, ''एक बार फिर चला ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का जादू. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. बेहतरीन प्रदर्शन नीरज चोपड़ा. आपकी उपलब्धियां लगातार हमारा उत्साह बढ़ाती हैं.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR Vs DC IPL 2026: 'राजस्थान रॉयल्स अपनी पूरी क्षमता से खेले तो...', कोच विक्रम राठौड़ का बयान वायरल
'राजस्थान रॉयल्स अपनी पूरी क्षमता से खेले तो...', कोच विक्रम राठौड़ का बयान वायरल
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
RR VS DC: आखिरी 6 ओवर में राजस्थान सिर्फ 33 रन बना सकी, गिरे 6 विकेट
RR VS DC: आखिरी 6 ओवर में राजस्थान सिर्फ 33 रन बना सकी, गिरे 6 विकेट
RCB Vs PBKs IPL 2026: आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी के बाद मनाया जश्न: थालापती विजय को किया डेडिकेट
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी के बाद मनाया जश्न: थालापती विजय को किया डेडिकेट

वीडियोज

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump
Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
Noida में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
नोएडा में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Embed widget