एक्सप्लोरर

गांगुली ने कहा- टी-20 में बल्लेबाजी का तरीका बदलें धोनी

कोलकाता: टी-20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बल्लेबाजी शैली में बदलाव का सुझाव दिया है. गांगुली का कहना है कि अगर धोनी को टी-20 में सफलता हासिल करनी है, तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव करना होगा.

उल्लेखनीय है कि जहां एक ओर धोनी को टी-20 फॉर्मेट छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, वहीं इन बातों से नाखुश कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के बाद अब गांगुली पूर्व कप्तान धोनी के समर्थन में उतरे हैं.

गांगुली ने कहा, "वनडे की तुलना में टी-20 फॉर्मेट में धोनी का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. मुझे आशा है कि इस बारे में कोहली और उनकी टीम धोनी से अलग से बात करेगी. उनमें अतुलनीय क्षमता है. अगर वह अलग तरीके से टी-20 में खेलते हैं, तो उन्हें निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी."

पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वनडे क्रिकेट खेलते रहना चाहिए, लेकिन टी-20 में उन्हें अलग तरीके से खेलना चाहिए. उन्हें बिना किसी दबाव के इस प्रारूप में अपना प्रदर्शन करना चाहिए. हालांकि, यह चयनकर्ताओं पर भी निर्भर है कि वह किस तरह से धोनी को खिलाना चाहते हैं."

राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में भारतीय टीम को 40 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम में धोनी के शामिल होने पर सवाल खड़े होने लगे थे. दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट पर सवालिया निशान खड़े किए थे.

इन सभी सवालों पर काफी समय तक चुप्पी साधे हुए धोनी ने दुबई में शनिवार को एक समारोह में मुस्कराते हुए कहा, "अपने जीवन में हर किसी के अपने विचार होते हैं और उनका सम्मान करना चाहिए. मैंने हमेशा से समझा है कि खेल में आप हमेशा कुछ न कुछ सीखते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget