एक्सप्लोरर

WATCH: एमएस धोनी ने टूटे बल्ले से दिला दी टीम इंडिया को जीत

अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले में धोनी ने जिस बल्ले से टीम को जीत दिलाई वो टूटा हुआ था.

मुंबई: अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले में धोनी ने जिस बल्ले से टीम को जीत दिलाई वो टूटा हुआ था. जी हां, श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने वाले मुकाबला में ये देखा गया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और अपने गेंदबाजों के दम पर उसे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सीमित कर दिया. इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने के लिए हालांकि मेजबान टीम को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद तक का इंतजार करना पड़ा. भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए श्रीलंका के जीत के साथ दौरे का अंत करने के सपने को तोड़ दिया. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय बल्लबाज़ी के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब टीम इंडिया मुश्किल में फंसती दिख रही थी. श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने थोड़ा दबाव बनाया और टीम इंडिया 16.1 ओवर के बाद 108 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी. एक बार फिर से पूरा दारोमदार आया टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ एमएस धोनी पर. जब धोनी मैदान पर उतरे तो भारत को जीत के लिए 23 गेंदो में 28 रनों की दरकार थी. इस घड़ी किसी को संयम के साथ खेलने की ज़रूरत थी. वो काम निभाया माही और दिनेश कार्तिक ने. लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि धोनी मैच के दौरान जिस बल्ले से टीम इंडिया को जीत तक ले गए वो बल्ला निचले हिस्से से टूटा हुआ था. धोनी ने मैदान पर कुल 10 गेंदे खेली जिसमें उन्होंने 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए. अंत में धोनी ने अपने टूटे हुए बल्ले से विनिंग शॉट लगाकर टीम इंडिया को एक बार फिर से जीत का तोहफा दे दिया. इस दौरान दिनेश कार्तिक ने भी उनका साथ दिया और 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया की जीत को आसान बना दिया था. देखें धोनी के टूटे बल्ले की एक झलक:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget