एक्सप्लोरर

गेंद की चमक बरकरार रहे तो बिना लार के करा सकता हूं रिवर्स स्विंग: मोहम्मद शमी

भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने मंगलवार को कहा कि अगर गेंद की चमक बरकरार रहे तो बिना लार के भी वह रिवर्स स्विंग करा सकते हैं. हालांकि, शमी ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक बिना लार के गेंदबाज़ी करने का प्रयास नहीं किया है.

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने मंगलवार को कहा कि लार पर प्रस्तावित प्रतिबंध के बावजूद वह गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकते हैं बशर्ते गेंद की चमक बरकरार रखी जाए।

कोरोना वायरस महामारी के कारण निलंबन के बाद खेल जब दोबारा शुरू होगा तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है क्योंकि उसका मानना है कि गेंद पर थूकने से कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

शमी ने रोहित जुगलान के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा, ‘‘मुश्किलें होंगी, क्योंकि बचपन से ही हम लार के इस्तेमाल के आदी हैं। अगर आप तेज गेंदबाज हो तो अपने आप ही गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करने लगते हो. लेकिन हां, अगर आप सूखी गेंद की चमक को बरकरार रख पाए तो यह निश्चित तौर पर रिवर्स स्विंग करेगी।’’

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति ने कहा था कि खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन शमी ने कहा कि इससे तेज गेंदबाज को मदद नहीं मिलेगी।

रिवर्स स्विंग में माहिर शमी ने आगे कहा, ‘‘पसीना और लार अलग तरीके से काम करते हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे मदद मिलेगी। मैंने कभी लार के बिना गेंदबाजी का प्रयास नहीं किया। अब कोरोना वायरस महामारी के कारण लार के इस्तेमाल को रोकना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।’’

धोनी के सवाल पर शमी ने कहा, सभी खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलती है। आईपीएल के अलावा हर प्रारूप में मैं उनके नेतृत्व में खेला हूं। जहां तक मार्गदर्शन का सवाल है वह अपने साथियों के साथ हमेशा इस तरह का व्यवहार करते हैं कि आपको लगेगा ही नहीं कि वह एमएस धोनी है।’’

शमी ने आगे कहा, ‘‘वह इतना बड़ा खिलाड़ी है। उसे लेकर मेरी काफी यादें हैं। हम अब भी सोचते हैं कि माही भाई आएंगे और उनके साथ खेलने में मजा आएगा।’’

आस्ट्रेलिया में 2018-19 में ऐतिहासिक सीरीज़ जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे शमी ने कहा कि वह इस साल इस देश के चार टेस्ट की श्रृंखला के दौरे को लेकर उत्साहित हैं।

शमी ने पिछले साल विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक को अपने क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ लम्हा करार दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget