एक्सप्लोरर

'अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखे और हमारे प्यारे पाकिस्तान की रक्षा करे', इमरान खान पर हुए हमले पर आया बाबर का रिएक्शन

Imran Khan Rally Firing: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली लगने से चिंतित हैं. वर्तमान कप्तान ने पूर्व कप्तान की सलामती की दुआ मांगी है.

Babar Azam on Imran Khan:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों आजादी मार्च निकाल रहे हैं और इसी मार्च के दौरान उनके ऊपर हमला हुआ है. इमरान को हमले में गोली लगी है, लेकिन पैर में गोली लगने के कारण उनकी जान को कोई खतरा नहीं है. इमरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं तो इस कारण से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान बाबर आजम ने इमरान पर हुए हमले की निंदा की है.

बाबर ने ट्विटर पर लिखा, "इमरान खान पर हुए इस कायराना हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं. अल्ला से दुआ है कि वो कप्तान को सुरक्षित रखें और हमारे प्यारे पाकिस्तान की सुरक्षा करें. आमीन."

बाबर से पहले शोएब अख्तर ने भी इमरान पर हुए हमले की निंदा की थी और उनकी सलामती की दुआ मांगी थी. शोएब के अलावा वसीम अकरम भी उन तमाम लोगों में से एक हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर इमरान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. 

गोली लगने के बावजूद नहीं टूटा इमरान का हौंसला

तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान का गोली लगने के बाद का वीडियो सामने आया है. वो वीडियो में घायल दिख रहे हैं. इस दौरान वो समर्थकों को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इमरान हाथ हिलाकर उनको हौसला देते दिखाई दे रहे हैं. किस्तान के गुजरांवाला के अल्‍ला हू चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं. इमरान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है. डॉक्टर फैसल टीम के चीफ होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में इमरान खान के अलावा फैसल जावेद, अहमद छट्टा और चौधरी यूसुफ जख्मी हुए हैं. कथित तौर गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है और कुल छह लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

Imran Khan Rally Firing: इमरान खान पर हमले से परेशान हुए शोएब अख्तर, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

Imran Khan Rally Firing: आजादी मार्च में इमरान खान पर हुए हमले पर आया वसीम अकरम का रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget