एक्सप्लोरर

43 की उम्र में 0.12 सेकंड में स्टंपिंग, एमएस धोनी की फुर्ती पर फिदा हुए मैथ्यू हेडन; दे डाला बड़ा बयान

MS Dhoni Stumping: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने गजब कर दिया. माही ने बिजली की रफ्तार से सूर्यकुमार यादव की स्टंपिंग कर एक बार फिर साबित किया कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है.

Matthew Hayden on MS Dhoni Stumping: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रविवार रात से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हर जगह माही की स्टंपिंग की चर्चा है. अब धोनी की धमाकेदार स्टंपिंग पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की प्रतिक्रिया आई है. बता दें कि हेडन आईपीएल में चेन्नई के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं. 

बता दें कि एमएस धोनी ने 0.12 सेकंड में सूर्यकुमार यादव की स्टंपिंग की. उनकी फुर्ती देख खुद सूर्या भी हैरान रह गए थे. धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है, क्योंकि धोनी ने 43 साल की उम्र में विकेट के पीछे बिजली की रफ्तार दिखाई.

महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंत्रमुग्ध हो गए. धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने पांच साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम की तरफ से केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं. 

धोनी ने रविवार को एक बार फिर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया जब उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर तुरंत गिल्लियां उड़ा दीं और सूर्यकुमार को वापस पवेलियन भेज दिया. हेडन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के टी20 टाइम आउट पर कहा, "वह (धोनी) बहुत आक्रामक थे. उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई. मेरे कहने का मतलब है कि नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहा था और ऐसे में स्टंपिंग करना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन तब उनकी स्टंपिंग बहुत शानदार थी. इतनी तेज टाइमिंग, शानदार हाथ, अच्छी दृष्टि. वह अब भी उसमें है."

नूर अहमद ने भी धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा, "उनकी स्टंपिंग सबसे परे थी. स्टंप के पीछे माही भाई जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ा फायदा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget