एक्सप्लोरर

GLvsMI: सुपर ओवर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात पर दर्ज की रोमांचक जीत

LIVE GLvsMI, Match 35, RAJKOT

MI की पारी

मुम्बई इंडियंस ने सुपर ओवर तक खिंचे आईपीएल सीजन-10 के 35वें मुकाबले में गुजरात लायंस पर रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ मुम्बई के 14 अंक हो गए हैं. वह तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने मुम्बई इंडियंस के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुम्बई की टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 36 रनों पर छह विकेट गंवाने के साथ मैच पर से पकड़ खो बैठी और 153 रनों पर आउट हो गई. इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ. मुम्बई ने सुपर ओवर में पांच गेंदों पर दो विकेट पर 11 रन बनाए लेकिन गुजरात की टीम जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए ओवर में आठ गेंदों का सामना करने के बाद भी छह रन ही बना सकी.

बहरहाल, 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही. जोस बटलर (9) हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनकी मौजूदगी में पार्थिव ने खूब रन बटोरे और दोनों ने पहले विकेट के लिए 24 गेंदों पर 43 रन जोड़े.

बटलर को फॉल्कनर ने रन आउट किया. इसके बाद नितिन राणा (19) और पार्थिव ने दूसरे विकेट के लिए 39 रनोनं की साझेदारी की. राणा का विकेट 82 के कुल योग पर गिर. उन्हें अंकित सोनी ने पगबाधा आउट किया.

राणा ने 16 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. राणा का स्थान लेने आए कप्तान रोहित शर्मा (5) को जेम्स फॉल्कनर ने अधिक देर नहीं टिकने दिया. रोहित का विकेट 104 रन के कुल योग पर गिरा.

फॉल्कनर का यह ओवर गुजरात के लिए वापसी का रास्ता खोलने वाला साबित हुआ. रोहित को चलता करने के बाद फाल्कनर ने पारी के 14वें ओर की पांचवीं गेंद पर पार्थिव को भी आउट किया. पार्थिव का विकेट 109 के कुल योग पर गिरा. पार्थिव ने 44 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया.

पार्थिव हालांकि अपना काम कर चुके थे क्योंकि उनकी टीम को अगली 36 गेंदों पर जीत के लिए 45 रनो की जरूरत थी और विकेट पर थे क्रूनाल पंड्या (29) और केरन पोलार्ड (15). दोनों ने संयम के साथ खेलना शुरू किया लेकिन पोलार्ड 127 के कुल योग पर बासिल थम्पी की गेंद पर आउट हो गए. पोलार्ड ने 11 गेंदों पर दो चौके लगाए.

अब क्रूनाल का साथ देने आए उनके भाई हार्दिक पंड्या (4). हार्दिक को हालांकि 139 के कुल योग पर थम्पी ने चलता कर दिया लेकिन क्रूनाल की मौजूदगी गुजरात के लिए खतरा थी. अब क्रूनाल का साथ देने आए हरभजन सिंह (0) और मुम्बई को जीत के लिए चाहिए थे, 8 गेंदों पर 12 रन लेकिन थम्पी ने भज्जी को खाता तक नहीं खोलने दिया.

यह विकेट 142 के कुल योग पर गिरा. 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिशेल मैक्लेघन (0) रन आउट हुए. मुम्बई का आठवां विकेट गिर गया था. अंतिम 6 गेंदों पर मुम्बई को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. क्रूनाल ने इरफान पठान द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया और संतुलन बना दिया.

अगली गेंद पर एक रन बना और स्ट्राइकर पर आए जसप्रीत बूमराह (0) लेकिन वह एक रन लेकर क्रूनाल को स्ट्राइक देने के प्रयास में रन आठउ हो गए. क्रूनाल हालांकि स्ट्राइक बदलने में सफल रहे. चौथी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए. अब अंतिम दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे.

पांचवीं गेंद पर एक रन बना और स्कोर बराबर हो गया लेकिन देखने वाली बात यह थी कि क्या लसिथ मलिंगा अंतिम गेंद पर एक रन ले पाते हैं या नहीं. क्रूनाल और मलिंगा ने एक रन चुराने की भरसक कोशिश की लेकिन इस प्रयास में क्रूनाल रन आउट हो गए. इस तरह मम्बई की टीम 153 रनों पर आउट हो गई और अब मैच का फैसला सुपर ओवर से होना था.

सुपर ओवर में फाल्कनर ने मुम्बई को 11 रन दिए लेकिन शुरुआती पांच गेंदों में ही उन्होंने बटलर और पोलार्ड को आउट कर दिया. इस तरह मुम्बई की टीम पांच गेंद ही खेल सकी. अब गुजरात की बारी थी.

उसकी ओर से बल्लेबाजी के लिए आए एरान फिंच और ब्रेंडन मैक्लम. बूमराह ने इस ओवर में एक वाइड और एक नो के साथ कुल आठ गेंदें डालीं लेकिन फिंच और मैक्लम का बल्ला उनके खिलाफ नहीं चल सका.

आईपीएल में अब तक खेले गए नौ मैचों में से सात में जीत के साथ मुंबई ने आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूत हुई है. कोलकाता के भी 14 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट मुम्बई से बेहतर है. गुजरात की टीम छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 153 रन बनाए. इसमें ईशान किशन के सबसे अधिक 48 रन शामिल हैं.

ईशान और काफी हद तक रवींद्र जडेजा (28) को छोड़कर शीर्ष क्रम का कोई और बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ सका. ईशान ने पारी की शुरूआत करते हुए 35 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए.

ब्रेंडन मैक्लम (6), सुरेश रैना (1), एरान फिंच (0) और दिनेश कार्तिक (2) ने निराश किया. जडेजा ने 21 गेंदों प दो चौके और एक छक्का लगाया. आईपीएल-10 में पहली बार खेल रहे इरफान पठान (2) अपने पदार्पण को यादगार नहीं बना सके.

एक समय गुजरात ने 101 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जेम्स फॉल्कनर (21) और एंड्यू टाई (25) ने आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी करते हुए उसे एक लिहाज से सम्मानजनक योग तक पहुंचाया.

यह साझेदारी सिर्फ 19 गेंदों पर हुई. टाई ने 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. फाल्कनर ने 22 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए. फॉल्कनर और टाई को 19वें ओवर में जसप्रीत बूमराह ने आउट किया. अंकित सोनी एक छक्के के साथ सात तथा बासिल थम्पी दो रनों पर नाबाद लौटे.

मुम्बई की ओर से क्रूनाल पांडे ने तीन विकेट लिए जबकि बूमराह और लसिंथ मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए. हरभजन सिहं ने एक सफलता हासिल की. क्रूनाल ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन खर्च किए.

-------------------------- WICKET:  के चौथे विकेट हुआ पतन, पार्थिव पटेल 70 रन बनाकर हुए आउट. WICKET:  को लगा तीसरा बड़ा झटका, कप्तान 5 रन बनाकर हुए आउट. (10 ओवर) 82/2 WICKET: : को लगा बड़ा झटका, नीतिश राणा19 रन बनाकर हुए आउट. # पार्थिव पटेल ने पूरा किया आईपीएल में 10वां अर्द्धशतक (5 ओवर) 52/1 # मुंबई के 50 रन हुए पूरे # मुंबई इंडियंस को पहला झटका, जोस बटलर 9 रन बनाकर हुए आउट # मुंबई के ओपनर बल्लेबाज मैदान पर उतरे -------------------------------------- GL की पारी

राजकोट: गुजरात लायंस टीम ने शनिवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर जारी इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 153 रन बनाए. इसमें ईशान किशन के सबसे अधिक 48 रन शामिल हैं.

ईशान और काफी हद तक रवींद्र जडेजा (28) को छोड़कर शीर्ष क्रम का कोई और बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ सका. ईशान ने पारी की शुरूआत करते हुए 35 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए.

ब्रेंडन मैक्लम (6), सुरेश रैना (1), एरान फिंच (0) और दिनेश कार्तिक (2) ने निराश किया. जडेजा ने 21 गेंदों प दो चौके और एक छक्का लगाया. आईपीएल-10 में पहली बार खेल रहे इरफान पठान (2) अपने पदार्पण को यादगार नहीं बना सके.

एक समय गुजरात ने 101 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जेम्स फॉल्कनर (21) और एंड्यू टाई (25) ने आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी करते हुए उसे एक लिहाज से सम्मानजनक योग तक पहुंचाया.

यह साझेदारी सिर्फ 19 गेंदों पर हुई. टाई ने 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. फाल्कनर ने 22 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए. फॉल्कनर और टाई को 19वें ओवर में जसप्रीत बूमराह ने आउट किया.

अंकित सोनी एक छक्के के साथ सात तथा बासिल थम्पी दो रनों पर नाबाद लौटे.

मुम्बई की ओर से क्रूनाल पांडे ने तीन विकेट लिए जबकि बूमराह और लसिंथ मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए. हरभजन सिहं ने एक सफलता हासिल की. क्रूनाल ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन खर्च किए.

आईपीएल में खेले गए आठ मैचों में से छह में जीत के साथ मुंबई ने आठ टीमों की तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं आठ मैचों में ही केवल तीन जीत के साथ गुजरात पांचवें स्थान पर है.

दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही हैं. इससे पहले हुए मैच में 16 अप्रैल को मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को छह विकेट से हराया था.

------------------------------ ( 20 ओवर) 153/9 (16 ओवर) 102/7 # इरफान फठान 2 रन बनाकर हुए आउट (14 ओवर) 96/6 WICKET: : की आधी टीम लौटी पवेलिन, 28 रन बनाकर हुए आउट. : 95/6 WICKET: : की टीम को लगा पांचवा झटका, इशान किशन 48 रन बनाकर हुए आउट. (12ओवर) 84/4 WICKET: : की टीम को लगा पांचवा झटका, इशान किशन 48 रन बनाकर हुए आउट. (10ओवर)70/4 # रविंद्र जडेजा ने छक्के के साथ किया पारी का आगाज WICKET: : की टीम को लगा चौथा झटका, दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर हुए आउट. (8 ओवर) 55/3 # गुजरात के 50 रन हुए पूरे (6 ओवर) 48/3 WICKET: : की टीम को लगा तीसरा झटका, एरॉन फिंच बिना खाता खोले हुए आउट. की टीम को लगा दूसरा झटका,कप्तान 1 रन बनाकर हुए आउट. (4 ओवर) 46/1 # कप्तान रैना ने संभाली गुजरात की कमान (2 ओवर) 21/1 की टीम को लगा बड़ा झटका, 6 रन बनाकर हुए आउट. # दोनोंं टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे ---------------------------------- टीमें: GL XI: सुरेश रैना, ब्रेडन मैकुलम, इशान किशन, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, जेम्स फॉकनर, इरफान पठान, एंड्रयू टाय, बसिल थम्पी, अंकित सोनी. MI XI: रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतिश राणा, केरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या मिचेल मैक्लेग्घन, लसिथ मलिंग, जसप्रीत बुमराह. : ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी ----------------------- राजकोट: पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस टीम का लक्ष्य आज खेले जाने वाले आईपीएल-10 के अपने अगले मैच में गुजरात लायंस को हराकर विजय पथ पर वापसी का होगा. वहीं, पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर आत्मविश्वास से भरी गुजरात का प्रयास इंडियंस के समक्ष मजबूत चुनौती पेश करने का होगा.

दोनों टीमें 29 अप्रैल को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर आईपीएल के इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले हुए मैच में 16 अप्रैल को मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को सात 6 से हराया था.

इस मैच के लिए गुजरात के गेंदबाजी पंक्ति में शामिल एंड्रयू टाई, बासिल थंपी, प्रवीण कुमार और नाथू सिंह का लक्ष्य मुंबई के बल्लेबाजों की फॉर्म में चल रही पारी को रोकना होगा. वहीं, कप्तान रैना के साथ रवींद्र जडेजा और जेम्स फॉकनर जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी मुंबई पर लगाम कसने के लिए टीम का साथ देंगे. इसमें सबसे रोमांचक बाद ड्वेन ब्रावो की जगह शामिल हुए इरफान पठान का प्रदर्शन होगा.

मुंबई पर नजर डाली जाए, तो मिशेल जॉनसन, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेघन, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह और केरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों से टीम की गेंदबाजी मजबूत है, जो किसी भी टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करना मुश्किल बना सकती है. टीम की बल्लेबाजी ड्वेन स्मिथ, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक और ब्रेंडन मैक्लम पर निर्भर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget