एक्सप्लोरर

INDvsENG: मुंबई में ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज़ में 3-0 से आगे भारत

LIVE | INDvsENG | 4th TEST | MUMBAI

नई दिल्ली/मुंबई: कप्तान विराट कोहली, जयंत यादव और मुरली विजय के शानदर शतक जबकि आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा की घुमावदार गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले को पारी और 36 रनों से जीतकर पूरे 43 साल बाद कोई 5 मैचों की सीरीज़ अपने नाम कर ली है. विराट कोहली की सेना ने आज इस सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम करते हुए ये बड़ा कीर्तिमान रचा डाला. भारत के स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन (6-55) और रवींद्र जड़ेजा (2-63) ने वानखेड़े स्टेडियम पर जारी चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखी. भारतीय गेंदबाज़ों ने पांचवी दिन के खेल में पहले सेशन में ही इंग्लिश टीम को मुश्किल में डाल दिया और दिन की शुरूआत में ही टीम इंडिया को जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स की अहम सफलता मिल गई. बाद में भारत ने 2 और विकेट हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इससे पहले चौथे दिन भी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे नाचती नज़र आ रही थी. चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लिश टीम केवल 182 रन ही बना पाई. इंग्लिश टीम को पारी की भारत ने अपनी पहली पारी में 631 रन बनाए थे. उसे पहली पारी के आधार पर 231 रनों की बढ़त मिली थी. रविवार को अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कीटन केंट जेनिंग्स को भेजकर दिया. जेनिंग्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जब उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पगबाधा आउट किया. इसके बाद कप्तान एलिएस्टर कुक (18) के साथ जोए रूट (77) ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने इस साझेदारी को तोड़कर इंग्लैंड को एक और झटका दिया. कुक का विकेट 43 के कुल योग पर गिरा. कुक के आउट होने के बाद रूट का साथ देने मोइन अली को जड़ेजा ने क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया और मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया. मोइन खाता भी नहीं खोल सके. रूट ने जॉनी बेयर्सट्रो (नाबाद 50) के साथ मंझी हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की बिखरती बल्लेबाजी को संभालते हुए टीम का स्कोर 141 तक पहुंचाया ही था कि इसी स्कोर पर जयंत यादव ने उन्हें पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को कमजोर कर दिया और भारतीय टीम को जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. जोए और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई. रूट ने अपनी पारी में खेली गईं 112 गेंदों में 11 चौके लगाए. उनके बाद टीम बेयर्सट्रो का साथ देने आए बेन स्टोक्स (18) को भी अश्विन ने ज्यादार देर पिच पर टिकने नहीं दिया और 180 के कुल योग पर मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा इंग्लैंड की टीम का पांचवा विकेट गिराया. इसके बाद आए जैक बॉल भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और इंग्लैंड के स्कोर में दो रन जोड़कर अश्विन की गेंद पर पार्थिव पटेल ते हाथों कैच आउट हो पवेलियन लौट गए. बॉल जब आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 182 रन था और इसी स्कोर पर चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत के लिए अश्विन और जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जयंत को एक-एक सफलता हासिल हुई. इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन शनिवार को सात विकेट के नुकसान पर 451 रन बनाए थे. रविवार को अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए भारत ने पहले सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए कप्तान विराट कोहली (235) और जयंत यादव (104) की बेहतरीन साझेदारी के दम पर 597 रन बनाए थे. कोहली ने इस पारी में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया. अपना दोहरा शतक पूरा करने के साथ ही कोहली एक साल में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए. दूसरे सत्र में जयंत ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन 605 रनों के कुल योग पर आदिल राशिद ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा. कोहली और जयंत के बीच आठवें विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी हुई. जयंत ने 204 गेंदों में 15 चौके लगाए. हरियाणा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जयंत नौवें क्रम पर खेलते हुए भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत का नौंवा विकेट 615 के कुल योग पर गिरा. उन्होंने अपनी पारी में 340 गेंदों का सामना कर 25 चौके और एक छक्का लगाया. इसके साथ ही कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह एक साल में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 9 और उमेश यादव ने नाबाद सात रन बनाए. भुवनेश्वर के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की पारी 631 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए पहली पारी में मुरली विजय 136 रन बनाए थे, वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 47 रनों का योगदान दिया. कोहली टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम था. धौनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी, 2013 में 224 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि मोइन अली तथा जोए रूट को दो-दो सफलता हासिल हुई, वहीं को दो और क्रिस वोक्स और जैक बॉल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा, जड़ेजा ने भी अपने विकेट का शतक पूरा कर लिया है. वह टेस्ट करियर में 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मैच की पहली पारी में कीटन जेनिंग्स के शतक की मदद से 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन वो भी उसे हार से नहीं बचा सका. --------------------------------------------------------------------------------

पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

चौथा टेस्ट,  दिन 5:

इंग्लैंड की पारी:

पहला सेशन:

पारी और 35 रनों से जीत के साथ ने से 10वीं बार जीती द्वीपक्षीय टेस्ट सीरीज़.

WICKET: को मिली आठवीं सफलता, ने चटकाया क्रिस वोक्स का विकेट. 189/8.

WICKET: # को मिली सातवीं सफलता, ने चटकाया का विकेट. 185/7.

# मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. ------------------------------------------------------------------------------

चौथा दिन:

ENG: 182/6.

मुंबई: भारत के स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन (2-49) और रवींद्र जड़ेजा (2-58) ने वानखेड़े स्टेडियम पर जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक दूसरी पारी में इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है और आज टीम इंडिया जीत से महज़ 4 विकेट दूर है. अब भारत को जीत के लिए अंतिम दिन सिर्फ चार विकेट की जरूरत है. भारतीय गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आई इंग्लैंड की टीम चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक केवल 182 रन ही बना पाई. इंग्लिश टीम को पारी की हार बचाने के लिए अभी भी 49 रनों की जरूरत है. भारत ने अपनी पहली पारी में 631 रन बनाए थे. उसे पहली पारी के आधार पर 231 रनों की बढ़त मिली थी. रविवार को अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कीटन केंट जेनिंग्स को भेजकर दिया. जेनिंग्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जब उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पगबाधा आउट किया. इसके बाद कप्तान एलिएस्टर कुक (18) के साथ जोए रूट (77) ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने इस साझेदारी को तोड़कर इंग्लैंड को एक और झटका दिया. कुक का विकेट 43 के कुल योग पर गिरा. कुक के आउट होने के बाद रूट का साथ देने मोइन अली को जड़ेजा ने क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया और मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया. मोइन खाता भी नहीं खोल सके. रूट ने जॉनी बेयर्सट्रो (नाबाद 50) के साथ मंझी हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की बिखरती बल्लेबाजी को संभालते हुए टीम का स्कोर 141 तक पहुंचाया ही था कि इसी स्कोर पर जयंत यादव ने उन्हें पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को कमजोर कर दिया और भारतीय टीम को जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. जोए और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई. रूट ने अपनी पारी में खेली गईं 112 गेंदों में 11 चौके लगाए. उनके बाद टीम बेयर्सट्रो का साथ देने आए बेन स्टोक्स (18) को भी अश्विन ने ज्यादार देर पिच पर टिकने नहीं दिया और 180 के कुल योग पर मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा इंग्लैंड की टीम का पांचवा विकेट गिराया. इसके बाद आए जैक बॉल भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और इंग्लैंड के स्कोर में दो रन जोड़कर अश्विन की गेंद पर पार्थिव पटेल ते हाथों कैच आउट हो पवेलियन लौट गए. बॉल जब आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 182 रन था और इसी स्कोर पर चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत के लिए अश्विन और जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जयंत को एक-एक सफलता हासिल हुई. इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन शनिवार को सात विकेट के नुकसान पर 451 रन बनाए थे. रविवार को अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए भारत ने पहले सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए कप्तान विराट कोहली (235) और जयंत यादव (104) की बेहतरीन साझेदारी के दम पर 597 रन बनाए थे. कोहली ने इस पारी में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया. अपना दोहरा शतक पूरा करने के साथ ही कोहली एक साल में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए. दूसरे सत्र में जयंत ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन 605 रनों के कुल योग पर आदिल राशिद ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा. कोहली और जयंत के बीच आठवें विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी हुई. जयंत ने 204 गेंदों में 15 चौके लगाए. हरियाणा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जयंत नौवें क्रम पर खेलते हुए भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत का नौंवा विकेट 615 के कुल योग पर गिरा. उन्होंने अपनी पारी में 340 गेंदों का सामना कर 25 चौके और एक छक्का लगाया. इसके साथ ही कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह एक साल में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 9 और उमेश यादव ने नाबाद सात रन बनाए. भुवनेश्वर के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की पारी 631 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए पहली पारी में मुरली विजय 136 रन बनाए थे, वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 47 रनों का योगदान दिया. कोहली टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम था. धौनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी, 2013 में 224 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि मोइन अली तथा जोए रूट को दो-दो सफलता हासिल हुई, वहीं को दो और क्रिस वोक्स और जैक बॉल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा, जड़ेजा ने भी अपने विकेट का शतक पूरा कर लिया है. वह टेस्ट करियर में 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget