एक्सप्लोरर

INDvsENG: चौथे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

LIVE | INDvsENG | 4th TEST | MUMBAI

पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

चौथा टेस्ट, चौथा दिन:

इंग्लैंड की पारी: तीसरा सेशन: - बॉल के आउट होते ही खत्म हुआ चौथे टेस्ट का चौथा दिन, दूसरी पारी में इंग्लैंड 182/6, भारत से 49 रन पीछे 43.3 - अश्विन ने दिलाई टीम को पांचवीं सफलता, 18 रन बनाने के बाद स्टोक्स पवेलियन लौटे. स्कोर 180/5 34.4: जयंत यादव ने जो रूट को आउट कर भारत को चौथी और बड़ी सफलता दिलाई. स्कोर 141/4 ने पूरा किया 26वां टेस्ट अर्धशतक. 86/3. # इंग्लैंड टीम के 50 रन हुए पूरे. # इंग्लैंड के लिए मोईन अली के विकेट के बाद बल्लेबाज़ी करने आए जॉनी बेयरस्टो # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

TEA:

ENG: 49/3. जो रूट 23*. जडेजा 2 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट.

दूूसरा सेशन:

दूसरे सेशन में भारतीय टीम 631 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई जिसकी मदद से भारतीय टीम को 231 रनों की विशाल बढ़त मिल गई है. भारतीय टीम के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की टीम महज़ 49 रनों के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. जबकि वो अभी भारत के स्कोर से 182 रन पीछे है. WICKET: को मिली तीसरी सफलता, 0 रन बनाकर हुए आउट. 49/3. # टेस्ट क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा के 100 रन हुए पूरे. WICKET: को मिली दूसरी सफलता, कप्तान कुक 18 रन बनाकर हुए आउट. 43/2. WICKET: को मिली पहली सफलता, 0 रन बनाकर की गेंद पर हुए आउट. 1/1. # कुक के सिंगल के साथ खुला इंग्लैंड टीम का खाता. # मैदान पर उतरे खिलाड़ी. -----------------------------------------------------------------------------

भारत की पारी: 631/10. विराट कोहली 235, जयंत यादव 104*

ALL OUT

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने विशाल 631 रन बना दिए हैं. भारत के लिए कप्तान कोहली ने रिकॉर्ड 235 रन जबकि जयंत यादव ने अपना पहला शतक पूरा किया. भारतीय टीम ने चौथे दिन लंच के बाद इंग्लैंड पर 231 रनों की बढ़त बना ली है. WICKET: पर 231 रनों की बड़त के साथ 631 रन बनाकर ऑल-आउट हुई WICKET: को लगा नौवां झटका, कप्तान बड़ा दोहरा शतक(235 रन) बनाकर आउट. 615/9. # कप्तान विराट कोहली ने लगाया पारी का पहला छक्का, भारत 612/8. WICKET: को लगा आठवां झटका, शतक बनाकर आउट. 605/8. # भारतीय टीम के 600 रन हुए पूरे. ने पूरा किया पहला टेस्ट शतक. 599/7.

LUNCH:

IND: 579/7. विराट कोहली 212, जयंत यादव 92*

पहला सेशन:

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के चौथे मुकाबले के चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली और जयंत यादव ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया को मैच में मजबूत स्थिती में ला खड़ा कर दिया है. आज खेल के पहले सेशन में भारती टीम ने 128 रन जोड़े. जबकि इंग्लैंड की टीम एक भी विकेट नहीं चटका पाई. भारतीय टीम ने लंच तक कुल 179 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. जबकि उसके 3 बल्लेबाज़ अभी बाकी हैं. LUNCH कप्तान को दोहरे शतक और की पारी की मदद से 579/7. # लगातार तीन सीरीज़ में तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. कप्तान ने पूरा किया तीसरा दोहरा शतक. 558/7. # जयंत यादव के चौके के साथ विराट और जयंत के बीच हुई 150 रनों की साझेदारी पूरी. # भारतीय टीम के 500 रन हुुए पूरे. # जयंत यादव ने पूरा किया दूसरा टेस्ट अर्धशतक. # विराट के बाद आदिल रशीद के ओवर में जयंत यादव ने लगाए 2 चौके. # कप्तान विराट कोहली ने लगाया चौका. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. ------------------------------------------------------------------------------

IND: 451/7. कोहली 147, जयंत 30*

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 147) और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (124) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के पहली पारी के 400 रनों के स्कोर का मजबूत जवाब दिया है. तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक भारत ने सिर्फ इंग्लैंड के विशाल स्कोर को पार किया बल्कि उस पर 51 रनों की बढ़त भी ले ली. स्टम्प्स तक भारत ने सात विकेट खोकर 451 रन बना अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. आज भारतीय टीम कप्तान कोहली की बदौलत बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक कोहली के साथ जयंत यादव (30) विकेट पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत ने दूसरे दिन एक विकेट पर 146 रन बनाए थे. तीसरे दिन उसने पहले सत्र में एक विकेट गंवाया. इस सत्र में विजय और कोहली ने टीम की मौजूदा स्थिति की नींव रखी. लेकिन दिन के दूसरे सत्र में भारत ने चार विकेट गंवा दिए. दूसरे सत्र में कोहली और विजय के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी भी टूटी. विजय के जाने के बाद करुण नायर (13) पार्थिव पटेल (15) और रविचन्द्रन अश्विन (0) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. भारत ने पहले सत्र में 101 रन जोड़े थे और दूसरे सत्र में भी इतने ही रन अपने खाते में डाले. अंतिम सत्र में भारत ने 103 रन बनाए. दिन के अंतिम सत्र में रवींद्र जडेजा (25) और कोहली के बीच हुई 57 रनों की साझेदारी ने भारत को संभाला. जडेजा के बाद जयंत ने कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 400 के पार ले गए. कोहली के साथ जडेजा और जयंत की साझेदारियां भारत के लिए अहम साबित हुई और इसी कारण भारत को मेहमानों पर बढ़त लेने में मदद मिली. कोहली ने अपनी पारी में अभी तक 241 गेंदों का सामना किया है और 17 चौके लगाए हैं. इस पारी में अपना 15वां टेस्ट शतक लगाने वाले कोहली ने साथ ही कई रिकार्ड अपने खाते में जोड़ लिए हैं. वह इस श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वह एक श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं. उनसे पहले सुनील गावस्कर ने ही यह कारनामा दो बार किया है. कोहली ने इस पारी के दौरान टेस्ट करियर में 4000 और एक साल में 1000 रन भी पूरे किए. वह भारत की तरफ से टेस्ट में एक साल में 1,000 रन बनाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1997 और राहुल द्रविड़ ने 2006 में यह कारनामा किया था. वह टेस्ट में 4,000 रन बानने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी और सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे भारतीय हैं. भारत की तीसरे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अपने दूसरे दिन (शुक्रवार) के स्कोर 146 रन पर एक विकेट से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को दिन की दूसरी गेंद पर ही झटका लगा. दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (47) टीम और अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और जैक बॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने विजय के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा. भारत ने दूसरे दिन लोकेश राहुल (24) का विकेट 39 के कुल स्कोर पर खो दिया था. दूसरे सत्र की शुरुआत में शतकवीर विजय, आदिल राशिद की गेंद पर उनको ही कैच देकर पवेलियन लौट गए. विजय ने अपनी पारी में 282 गेंदें खेलते हुए 10 चौके और तीन छक्के लगाए. इंग्लैंड के लिए अली, राशिद और रूट ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा बॉल को एक विकेट मिला.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद हारी RCB, गुजरात ने 25 गेंद पहले चेज किया टारगेट
भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद हारी RCB, गुजरात ने 25 गेंद पहले चेज किया टारगेट
IPL 2026 GT vs RCB Highlights: गुजरात ने खोला जीत का 'पंजा', बेंगलुरु को 4 विकेट से 25 गेंद पहले दी शिकस्त
गुजरात ने खोला जीत का 'पंजा', बेंगलुरु को 4 विकेट से 25 गेंद पहले दी शिकस्त
Watch: विराट कोहली ने शुभमन गिल को घूरा, अविश्वसनीय कैच के बाद कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो
विराट कोहली ने शुभमन गिल को घूरा, अविश्वसनीय कैच के बाद कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
'इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा ईरान..', सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई का सख्त अंदाज, पत्र लिखकर ट्रंप को चेताया
'इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा ईरान..', सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई का सख्त अंदाज, पत्र लिखकर ट्रंप को चेताया
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
Today's Chanakya Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का उभार; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी
इस एग्जिट पोल में नए दावे, देखिए असम में किसकी सरकार? केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके का सपना साकार
कम बजट में हाईटेक सेफ्टी! ये हैं ADAS के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती कारें, देंखें पूरी लिस्ट
कम बजट में हाईटेक सेफ्टी! ये हैं ADAS के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती कारें, देंखें पूरी लिस्ट
राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
Embed widget