एक्सप्लोरर

डोपिंग बैन से मैंने काफी कुछ सीखा, अब दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं होगी: पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने कहा कि वो सभी युवा क्रिकेटर्स को ये सलाह देना चाहते हैं कि वो कोई भी दवाई अपनी मर्जी से न खाएं क्योंकि आपको नहीं पता आपके साथ आगे क्या हो सकता है. इसलिए हमेशा बीसीसीआई डॉक्टर्स से इसकी सलाह लें. मैंने गलती की जिसका मुझे पछतावा है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने डोपिंग बैन को लेकर गुरूवार को काफी कुछ कहा. उन्होंने कहा कि इस बैन के चलते साल 2018-19 में मैंने क्रिकेट नहीं खेला क्योंकि मुझपर 8 महीने का बैन था. शॉ ने कफ सिरप का सेवन किया था जिसमें डोपिंग से जुड़ा एक पदार्थ होता है. ऐसे में शॉ ने कहा कि वो अपने गलती से सीख चुके हैं और आगे ऐसा कुछ भी अगर होगा तो वो सबसे पहले अपने डॉक्टर से इसकी सलाह लेंगे.

शॉ ने आगे कहा कि अगर आप एक युवा क्रिकेटर हैं तो आपको पता होना चाहिए कि अगर आप एक छोटा से पैरासिटमोल की भी टैबलेट लेते हैं तो आपको वो परेशानी में डाल सकता है. इसलिए आपको इन सब चीजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

उन्होंने आगे ये भी कहा कि एक छोटा सी दवाई आपका करियर बर्बाद कर सकती है. इसलिए कुछ भी लेने से पहले बीसीसीआई के डॉक्टर्स से इसकी सलाह लें और फिर किसी भी दवाई का सेवन करें. 20 साल के इस युवा क्रिकेटर ने कहा कि वो जिंदगी में ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे और वो आने वाले युवा क्रिकेटर्स को भी यही सलाह देना चाहते हैं.

बता दें कि पृथ्वी शॉ की वापसी के बाद उनका फॉर्म उतना बेहतरीन नहीं है. न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें शामिल किया गया था लेकिन वो पूरी तरह फेल रहे. ऐसे में शॉ के लिए आगे का रास्ता थोड़ा कठिन हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget