एक्सप्लोरर

KXIP vs DC: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में ऋषभ पंत और शिमरन हेटमायर की वापसी लगभग तय है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे और एलेक्स कैरी को बाहर होना पड़ेगा.

KXIP vs DC: आईपीएल 2020 का 38वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ही पहला सुपर ओवर खेला गया था, जिसे दिल्ली ने जीता था. ऐसे पंजाब आज पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइये जानें कि इस मुकाबले में किन किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नज़रें रहने वाली हैं.

1- शिखर धवन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिखर धवन ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाकर टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई थी. धवन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. अपने पिछले तीन मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि धवन ने इस बीच आक्रामकता के साथ रन बनाए हैं. ऐसे में आज भी धवन एक विस्फोटक पारी खेल सकते हैं. आईपीएल 2020 में धवन के नाम 51.29 की औसत से 359 रन हैं.

2- मयंक अग्रवाल

आईपीएल 2020 के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल आज 400 रनों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं. मयंक बेहतरीन फॉर्म में हैं और आज भी उनके बल्ले से एक बड़ी पारी निकल सकती है. मयंक ने इस सीज़न में दिल्ली के खिलाफ एक बेहतरीन अर्धशतक लगाया था. इस सीज़न में मयंक ने 43.67 की औसत और 159.11 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए हैं.

3- ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत चोट के कारण पिछले कुछ मुकाबलो में टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब वह बिल्कुल फिट हो गए हैं और आज पंजाब के खिलाफ मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में सभी की नज़रें पंत के प्रदर्शन पर ही टिकी रहेंगी.

4- क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने इस सीज़न में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 53 और 24 रनों की पारियां खेली हैं. विश्व के सबसे विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज़ गेल इस सीज़न में पंजाब के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. आज पंजाब को गेल से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. ऐसे में उनके प्रशंसकों की नज़रें आज भी गेल के प्रदर्शन पर ही रहने वाली हैं.

5- केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल इस सीज़न में अद्भुत बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में राहुल के नाम 9 मैचों में 75.00 की औसत और 135.66 के स्ट्राइक रेट से 525 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं. दिल्ली के खिलाफ आज वह पांच चौके लगाकर इस सीज़न में 50 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं. राहुल की शानदार फॉर्म के कारण आज भी सभी की नज़रें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget