एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: जानिए क्यों इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच समय से पहले शुरू होगा तीसरा टेस्ट

ECB ने आगे कहा कि इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के कप्तानों और कोचों के साथ संशोधित शुरूआत समय पर सहमति हुई है और इसे सीरीज के अंतिम मैच में लागू किया जाएगा.

साउथैम्पटन: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया था. लगातार होती बारिश और खराब मौसम के चलते दोनों टीमें अपनी अपनी पहली पारी भी नहीं खेल सकी थी और टेस्ट ड्रॉ घोषित कर दिया गया था. अब जानकारी मिली है कि दोनों टीमों के बीच आज से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट अपने निर्धारित समय से पहले शुरू हो सकता है. इसके लिए दोनों टीमों के कप्तानों ने हरी झंडी भी दे दी है.

सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो सकता है तीसरा टेस्ट

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा, "इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद, मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड और प्रसारण साझेदारों सहित विभिन्न हितधारकों के नेतृत्व में ईसीबी और आईसीसी के आगे संशोधित समय के लिए सहमत हुए हैं."

ECB ने आगे कहा कि इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के कप्तानों और कोचों के साथ संशोधित शुरूआत समय पर सहमति हुई है और इसे सीरीज के अंतिम मैच में लागू किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट अब सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो सकता है.

इंग्लैंड ने नहीं किया कोई बदलाव 

उधर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान भी कर दिया है. इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे है. वहीं सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के साथ ही इंग्लैंड के सीरीज़ हारने की संभावनाएं भी खत्म हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को एक बार फिर अस्पताल में किया गया भर्ती

BCCI का खिलाड़ियों को फरमान, कोरोना प्रोटकॉल को तोड़ा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
BCCI से अजीत अगरकर ने कितना पैसा कमाया? कितनी है उनकी नेटवर्थ? जानें
BCCI से अजीत अगरकर ने कितना पैसा कमाया? कितनी है उनकी नेटवर्थ?
कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
Embed widget