एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: बैंगलोर को जीत दिलाने के बाद मोहम्मद सिराज बोले- कोहली का नई गेंद देने के लिए शुक्रिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने चार ओवर में दो मेडन के साथ सिर्फ आठ रन देकर तीन विकेट झटके.

KKR vs RCB: आईपीएल 2020 के 39वें मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया. आरसीबी की घातक गेंदबाज़ी के आगे कोलकाता की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 84 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

इस सीज़न में आरसीबी की यह सातवीं जीत है. कोलकाता के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज. सिराज ने अपने चार ओवर में दो मेडन के साथ सिर्फ आठ रन देकर तीन विकेट झटके. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला.

मैच के बाद सिराज ने कहा, "मैं मेरे प्रदर्शन के लिए सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. इसके बाद विराट का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे नई गेंद दी. मैं नई गेंद से काफी अभ्यास कर रहा था. हमने इस बात की योजना नहीं बनाई थी, कि मैं नई गेंद डालूंगा, लेकिन जब हम मैदान पर गए तो विराट भाई ने कहा 'मियां रेडी हो जाओ'."

सिराज ने केकेआर की पारी के दूसरे ही ओवर में पहले राहुल त्रिपाठी को सिर्फ एक रन पर आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर नीतीश राणा को शून्य पर बोल्ड कर दिया. राणा को जिस गेंद पर सिराज ने आउट किया वो उनकी पंसदीदा गेंद रही. उन्होंने कहा, "राणा को जो गेंद फेंकी थी, वो शानदार थी. उसे मैंने अच्छे से फेंका था, ठीक उसी तरह से जिस तरह से मैंने प्लान किया था."

गौरतलब है कि त्रिपाठी और राणा को आउट करने के बाद सिराज ने खतरनाक दिख रहे टॉम बैंटन को भी पवेलियन भेजा. सिराज अब आईपीएल के एक मैच में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget