एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: कोलकाता-बैंगलोर की नजरें प्लेऑफ पर, जानें आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ पिछले मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज की थी. कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन पिछली हार का बदला लेने के साथ प्लेऑफ में स्थान पक्का करना चाहेंगे.

आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. दोनों टीमों इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में स्थान पक्का करना चाहेगी. आईपीएल प्वाइंट टेबल में बैंगलोर अभी तीसरे और कोलकाता चौथे पायदान पर है. कोलकाता और बैंगलोर दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले को जीतकर जबरदस्त फॉर्म में है.

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी

कोलकाता नाइराइडर्स ने आईपीएल 2020 में अब तक खेले 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को सुपर ओवर में जीत मिली थी. केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे 5 मैचों में से 3 में हर हाल में जीत हासिल करने होगी. वहीं आरसीबी की टीम नौ में से छह मुकाबले जीतकर थोड़ी बेहतर स्थिति में है. अंकतालिका में बैंगलोर की टीम अभी तीसरे स्थान पर है. प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के लिए विराट कोहली की टीम को सिर्फ दो मैच जीतने की जरूरत है.

आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म चिंता का विषय

केकेआर हालांकि अब भी स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. पिछले सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल मौजूदा सत्र में नौ मैचों में 11.50 की औसत से सिर्फ 92 रन बना पाए हैं. जमैका का यह आलराउंडर क्षेत्ररक्षण में भी जूझता दिखा है. पिछले मैच में आखिरी ओवर की गेंदबाजी करते हुए रसेल काफी परेशान दिखे थे.

सुनील नारायण को मिल सकता है मौका

स्पिन विभाग में देखना होगा कि सुनील नारायण को मौका मिलता है या नहीं जिनके गेंदबाजी एक्शन को स्वीकृति मिल गई है. हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाले लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने नियमित स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के साथ मिलकर उपयोगी प्रदर्शन किया था. कप्तान इयोन मोर्गन, तेज गेंदबाज पैट कमिंस और लॉकी फर्ग्युसन का खेलना तय है. ऐसे में कोलकाता की टीम चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में रसेल की जगह सुनील नारायण को शामिल कर सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल/सुनील नारायण, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और इसुरु उदाना.

IPL 2020: जीत के साथ Points Table में 5वें पायदान पर पहुंचा पंजाब, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स ने न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया शामिल, अली खान की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget