एक्सप्लोरर

KKR Vs KXIP: मांकडिंग विवाद से आगे बढ़ना चाहेंगे अश्विन

IPL 12: पहले मुकाबले में पंजाब के कप्तान अश्विन को मांकडिंग विवाद की वजह से आलोचना का शिकार होना पड़ा है.

IPL 12: आज आईपीएल 12 में अपने पहले-पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन 'मांकडिंग विवाद' को पीछे छोड़कर ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीत की लय कायम रखना चाहेंगे. वहीं कोलकाता में होम ग्राउंड पर किसी भी हालत में हारना नहीं चाहेगी.

दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था. टीम को सनराइजर्स से मिले 185 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम 18 गेंदों पर 53 रन बनाने थे और उसके विस्फोटक बल्लेबाज आंद्र रसेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर दो गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी थी.

कोलकाता की टीम अपने घर में लगातार दूसरा मैच खेलने उतरेगी, जहां उसे एक बार फिर अपने घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. ठीक उसी तरह पंजाब की टीम भी अपने पहले मुकाबले में 185 रनों का बचाव कर रही थी और 13वें ओवर में जोस बटलर के मांकडिंग आउट के बाद पंजाब ने पूरी तरह से मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया. मुकाबले में एक तरफ जहां कोलकाता के पास रसेल होंगे तो दूसरी तरफ पंजाब के पास भी रसेल के राष्ट्रीय टीम के साथी क्रिस गेल होंगे, जिन्होंने पहले मैच में 47 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी.

शानदार फॉर्म में हैं गेल

पंजाब को गेल के अलावा पिछले मैच में 29 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेलने वाले सरफराज खान से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम चाहेगी कि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल अपनी फॉर्म में लौटें, जो पहले मैच में असफल रहे थे.

गेंदबाजी में पंजाब टीम को एक बार फिर सैम कुरेन, मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए थे.

दूसरी तरफ कोलकाता ने जिस तरह से सनराइजर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसे देखते हुए पंजाब के लिए कोलकाता को रोक पाना मुश्किल होगा. मेजबान टीम को रसेल के अलावा नीतीश राणा से एक बार फिर शानदार शुरूआत की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 68 रन बनाए थे.

टीम :

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

पंजाब : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.

जीत के बाद धोनी का बड़ा बयान, कहा- दूसरी पारी में टर्न कम होने से फायदा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
LIVE: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget